AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
swami vivekanand

जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

11 सितंबर 1893. शिकागो का एक विशाल सभागार. दुनिया के अलग-अलग धर्मों और परंपराओं के प्रतिनिधि एक मंच पर मौजूद थे. पश्चिमी दुनिया अपने धार्मिक और दार्शनिक विचारों के साथ वहां पहुंची थी. तभी मंच पर एक भारतीय संन्यासी खड़ा होता है. गेरुआ वस्त्र, सिर पर पगड़ी और चेहरे पर अद्भुत आत्मविश्वास. वह सामने बैठे हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहता है, “अमेरिका की बहनों और भाइयों.” इसके बाद जो हुआ, उसने इतिहास में उस आवाज को हमेशा के लिए दर्ज कर दिया. आज 11 सितंबर 2026 है. शिकागो में स्वामी विवेकानंद के उस ऐतिहासिक संबोधन को 133 साल … Read More

chamber bhavan

रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

जोहार लाइव ब्यूरो फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है. इस बार मुकाबला पिछली बार से ज्यादा दिलचस्प होने जा रहा है. 13 सितंबर को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होने वाले चुनाव में 65 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें नौ महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. चुनाव में कुल 4,214 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस बार चुनावी मैदान में तीन टीमें आमने-सामने हैं. टीम मुकेश अग्रवाल, टीम तुलसी पटेल और टीम पी-21 के बीच 21 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए … Read More

Amended Bharatnet program

झारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Amended BharatNet Programme-ABP) यानी भारतनेट फेज-III लागू करने के लिए Project Implementation and Support Agreement पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस योजना के तहत 260 प्रखंडों, 4,395 ग्राम पंचायतों और 26,777 गैर-जीपी गांवों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा. समझौते पर भारत सरकार के डिजिटल भारत निधि (DBN), झारखंड सरकार और झारखंड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (JDICL) के बीच हस्ताक्षर हुए. भारत सरकार की ओर से DBN के Administrator श्यामल मिश्रा मौजूद रहे. … Read More

1976 Indian Airlines Hijacking

Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

10 सितंबर 1976 की सुबह दिल्ली का पालम एयरपोर्ट बाकी दिनों की तरह ही व्यस्त था. इंडियन एयरलाइंस का बोइंग-737 मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था. विमान में 83 यात्री सवार थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद यही विमान भारत के इतिहास की एक ऐसी हाईजैकिंग का हिस्सा बनने वाला है, जिसकी कहानी में डर, चालाकी, बातचीत, पाकिस्तान, बेहोशी की दवा और कई अनसुलझे सवाल शामिल हैं. हम इस घटना को इसलिए याद कर रहे हैं क्योंकि आज इस हाईजैकिंग को पूरे 50 साल हो गए हैं. पांच दशक बीत जाने के … Read More

अबू सलेम

गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

जोहार लाइव ब्यूरो सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार 10 सितंबर को गैंगस्टर अबू सलेम की समय से पहले रिहाई की मांग वाली याचिका खारिज कर दी. अबू सलेम को 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. इससे पहले सलेम ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए दलील दी थी कि जेल में अच्छे आचरण के आधार पर मिली छूट (रिमिशन) और अंडरट्रायल के रूप में जेल में बिताई गई अवधि को भारत की ओर से पुर्तगाल को दी गई प्रत्यर्पण संबंधी गारंटी के तहत 25 साल की अधिकतम सजा की अवधि में शामिल किया जाना … Read More

Tamannaah

आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. फिल्म के रोमांटिक गाने ‘समझो ना’ की सफलता के बाद मेकर्स ने अब इसके दूसरे गाने ‘छठी मैया’ का टीजर जारी किया है. टीजर में तमन्ना भाटिया पारंपरिक अंदाज में छठ पूजा करती और भगवान सूर्य को अर्घ्य देती नजर आ रही हैं. उनके साथ श्वेता तिवारी भी आध्यात्मिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं. फिल्म के गाने में छठ की आस्था और भव्यता को जिस तरह पेश किया गया है, उसने खास तौर पर बिहार, झारखंड और … Read More

PMO Fraud

जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

PMO का नाम सुनते ही सरकारी सिस्टम में फाइलें तेज हो जाती हैं, दरवाजे खुल जाते हैं और अफसर सतर्क हो जाते हैं. लेकिन इसी रुतबे को अगर कोई ठग अपनी पहचान बना ले तो? कभी PMO का अधिकारी बनकर, कभी प्रधानमंत्री का संयुक्त सचिव, तो कभी बड़े IAS अफसर का नाम लेकर. किसी ने बुलेटप्रूफ गाड़ी हथिया ली, किसी ने VIP सुरक्षा, किसी ने फाइव स्टार होटल में ठिकाना बनाया और किसी ने सरकारी काम कराने के नाम पर लाखों-करोड़ों का खेल कर दिया. सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि ये लोग कितने बड़े ठग थे. असली सवाल ये … Read More

Vikram Batra

कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

“या तो मैं तिरंगा लहराकर आऊंगा, या फिर तिरंगे में लिपटकर आऊंगा… लेकिन आऊंगा जरूर.” ये सिर्फ एक डायलॉग नहीं, बल्कि 24 साल के एक नौजवान जांबाज का जज्बा था, जिसने 1999 की कारगिल जंग में दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए. कैप्टन विक्रम बत्रा जब चोटियों पर आगे बढ़ते थे, तो पाकिस्तानी सैनिकों में खौफ फैल जाता था. उनकी बहादुरी से घबराए दुश्मन ने वायरलेस पर उन्हें एक नाम दिया था, ‘शेरशाह’. ऐसा नाम, जो बाद में उनकी पहचान बन गया और उनकी शहादत के साथ इतिहास में अमर हो गया.. आज 9 सितंबर को कैप्टन विक्रम बत्रा की जन्मदिन … Read More

हुदा जरीवाला

कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और उसमें की गई कथित टिप्पणियों की जांच की जा रही है. पुलिस ने यह कार्रवाई अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली निवासी हुदा जरीवाला ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने की प्रशासनिक … Read More

BJP

JPSC-JSSC CGL धांधली के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, रांची में DC ऑफिस का घेराव

JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों के विरोध में झारखंड भाजपा ने चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है. आंदोलन के पहले दिन 8 सितंबर को रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर धरना दिया और अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा. भाजपा ने छात्र आंदोलन के दौरान 300 से अधिक छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है. पार्टी की दूसरी प्रमुख … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More