AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Theft

झारखंड में हुई अबतक की सबसे बड़ी डकैती, 33 करोड़ का सोना और 42 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश

जोहार लाइव ब्यूरो      जमशेदपुर : गोलमुरी केनरा बैंक शाखा में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया. बैंक के मुख्य प्रबंधक अजीत कुमार की ओर से गोलमुरी थाना में दी गई शिकायत के मुताबिक, करीब पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों और निजी सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया और स्ट्रांग रूम से करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए. शिकायत के अनुसार घटना 24 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:10 बजे से 10:18 बजे के बीच गोलमुरी स्थित केनरा बैंक शाखा में हुई. अपराधियों के पास … Read More

जस्टिस एससी शर्मा

जिन जस्टिस एससी शर्मा ने ECI और मेधा रूपम मामलों की सुनवाई की, उनके बेटे हैं चुनाव आयोग के वकील

जोहार लाइव ब्यूरो सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा के बेटे के मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) के स्थायी अधिवक्ता होने की नई जानकारी सामने आने के बाद न्यायिक औचित्य से जुड़े गंभीर सवाल उठ रहे हैं. यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि जस्टिस शर्मा उस दो सदस्यीय पीठ का हिस्सा थे, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (ECs) की नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित 2023 के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की थी. 23 सितंबर को जस्टिस शर्मा की इस राय के कारण कि मामले की सुनवाई संविधान पीठ … Read More

झारखंड : रांची में डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन पर कार्यशाला, अधिकारियों को समझाए गए DPDP Act के प्रावधान

रांची : सरकारी सेवाओं में नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए रांची में डिजिटल डेटा संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित की गई. प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा स्थित न्यू ऑडिटोरियम में हुई इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023 और डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन रूल्स, 2025 के प्रावधानों और अनुपालन प्रक्रिया की जानकारी दी गई. कार्यशाला का आयोजन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधीन सी-डैक, कोलकाता ने झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के समन्वय से किया. नागरिकों के डेटा की … Read More

khunti police

झारखंड : खूँटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’, एक महीने में बरामद किए 28 गुम और चोरी हुए मोबाइल

खूँटी : जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर खूँटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’ लगातार जारी है. इसी अभियान के तहत पुलिस ने पिछले एक महीने में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 28 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. शुक्रवार, 25 सितंबर को सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सौंप दिए गए. पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR (Central Equipment Identity Register) Portal समेत अन्य तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल किया गया. जरूरत पड़ने पर दूसरे जिलों और राज्यों की पुलिस इकाइयों के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया.  CEIR पोर्टल की … Read More

पितृपक्ष मेले

बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता

पितृपक्ष मेले की धार्मिक आस्था, परंपरा और भव्यता को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए बिहार पर्यटन ने एक खास सोशल मीडिया प्रतियोगिता शुरू की है. “पितृपक्ष मेला: एक इन्फ्लुएंसर की नजर से” नाम की इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी वीडियो, रील और दूसरे डिजिटल कंटेंट के जरिए मेले की तस्वीर दुनिया के सामने रख सकेंगे. इस प्रतियोगिता में कुल 10 विजेताओं को 8.25 लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे. प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण प्रथम पुरस्कार है, जिसके विजेता को 3 लाख रुपये मिलेंगे. कौन ले सकता है हिस्सा? बिहार पर्यटन के अनुसार प्रतियोगिता में कंटेंट क्रिएटर, ब्लॉगर, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर, … Read More

कॉकरोच जनता पार्टी

‘कॉकरोच’ फिर लौट आए हैं: लेकिन क्या नीट आंदोलन की तरह लोगों का समर्थन मिल पाएगा?

कनिका राणा नई दिल्ली में गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे के भीतर इस्तीफा मांग लिया, वरना देशभर में आंदोलन छेड़ने की धमकी दे दी. यह ऐलान CJP के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया, साथ में सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका भी मौजूद रहे. यह अल्टीमेटम 24 सितंबर 2026 को जारी हुआ और इसमें देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है. संगठन का सीधा आरोप है कि Special Intensive Revision यानी SIR के दौरान वोटर लिस्ट में जो हेरफेर हुआ, उससे आम मतदाता के हक पर … Read More

पंडित दीनदयाल उपाध्याय

अंत्योदय दिवस : समाज के आखिरी व्यक्ति की बात करने वाले दीनदयाल उपाध्याय की पूरी कहानी

मुस्कान चौधरी  किसी समाज की तरक्की का असली पैमाना सिर्फ यह नहीं कि वह कितना आगे बढ़ा, बल्कि यह भी है कि उस तरक्की की रोशनी सबसे पीछे खड़े व्यक्ति तक कितनी पहुंची. इसी सोच से जुड़ा है ‘अंत्योदय’, यानी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उदय. हर साल 25 सितंबर को मनाया जाने वाला अंत्योदय दिवस इसी विचार को सामने लाता है और इस दिन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से जोड़ा गया है. लेकिन अंत्योदय दिवस की कहानी सिर्फ एक सरकारी दिवस की कहानी नहीं है. इसके केंद्र में दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और उनका … Read More

मुकेश सहनी

‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

जोहार लाइव ब्यूरो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. 24 सितंबर को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सहनी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए और ज्ञानेश कुमार को लेकर हिंसात्मक टिप्पणी की. दरअसल, विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) अभियान को तुरंत रद करने की मांग की है. इसके साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए विपक्ष ने आरोप लगाया कि वह चुनाव आयोग को अपनी मनमर्जी से एक ‘तानाशाह’ … Read More

Advertisement

झारखंड : चाईबासा के साथ शाहरुख-रणबीर-आलिया का कनेक्शन क्यों है ट्रेंड में? जानिए पूरी कहानी

मुस्कान चौधरी चाईबासा. देश का वो जिला, जो माओवादियों के अंतिम किले के रूप में बीते कुछ दिनों तक चर्चा में रहा. चर्चा में एक बार फिर है. लेकिन अबकी जो वजह है, वो उसे सीधा शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जोड़ दे रहा है. दरअसल गुरूवार 24 सितंबर को एक पर एक ट्रेंड #RungtaSteelEkdumSolid दिखने लगा. हो सकता है ये प्रायोजित हो, लेकिन इसी बहाने रुंगटा कंपनी चर्चा में आई. ये वही कंपनी है, जिसका मुख्यालय चाईबासा में स्थित है. रुंगटा स्टील ने एक बेहद लोकप्रिय और मजेदार टेलीविजन विज्ञापन (TVC) लॉन्च किया है. इस विज्ञापन … Read More

Mangalyan

24 सितंबर : वो पहला प्रयास, जब ISRO ने पूरी धमक के साथ मंगल ग्रह की कक्षा में किया था प्रवेश

मुस्कान चौधरी  कभी रात के आसमान में सिर्फ एक लाल बिंदु नजर आने वाला मंगल गृह भारत के वैज्ञानिकों के लिए एक ऐसी मंजिल बना, जहां पहुंचना दुनिया की चुनिंदा अंतरिक्ष एजेंसियों के लिए ही संभव हुआ था. लेकिन भारत ने इस चुनौती को सिर्फ स्वीकार नहीं किया, बल्कि अपने पहले ही प्रयास में मंगल की कक्षा तक पहुंचकर दुनिया को चौंका दिया. 5 नवंबर 2013 को श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने वाला भारत का मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM), जिसे दुनिया मंगलयान के नाम से जानती है, 24 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा में पहुंचा. इसके साथ ही भारत पहले … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More