Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पितृपक्ष मेले
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पितृपक्ष मेले की धार्मिक आस्था, परंपरा और भव्यता को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए बिहार पर्यटन ने एक खास सोशल मीडिया प्रतियोगिता शुरू की है. “पितृपक्ष मेला: एक इन्फ्लुएंसर की नजर से” नाम की इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी वीडियो, रील और दूसरे डिजिटल कंटेंट के जरिए मेले की तस्वीर दुनिया के सामने रख सकेंगे.

    इस प्रतियोगिता में कुल 10 विजेताओं को 8.25 लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे. प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण प्रथम पुरस्कार है, जिसके विजेता को 3 लाख रुपये मिलेंगे.

    कौन ले सकता है हिस्सा?

    बिहार पर्यटन के अनुसार प्रतियोगिता में कंटेंट क्रिएटर, ब्लॉगर, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर और रील मेकर हिस्सा ले सकते हैं. इसके अलावा आम लोग भी प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे. प्रतिभागी के पास किसी एक सोशल मीडिया हैंडल पर कम से कम 25,000 फॉलोअर्स होना जरूरी बताया गया है. प्रतिभागियों को पितृपक्ष मेले की गरिमा, धार्मिक महत्व, परंपराओं और आयोजन की भव्यता को अपने क्रिएटिव कंटेंट के जरिए प्रस्तुत करना होगा.

    किसे कितना मिलेगा पुरस्कार?

    प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे.

    • प्रथम पुरस्कार: ₹3,00,000
    • द्वितीय पुरस्कार: ₹2,00,000
    • तृतीय पुरस्कार: ₹1,00,000
    • चतुर्थ पुरस्कार: 2 प्रतिभागियों को ₹50,000-₹50,000
    • प्रशंसा पुरस्कार: 5 प्रतिभागियों को ₹25,000-₹25,000

    इस तरह सभी पुरस्कारों की कुल राशि ₹8.25 लाख होगी.

    वीडियो के जरिए दुनिया तक पहुंचेगा पितृपक्ष मेला

    पितृपक्ष मेला बिहार के गया में आयोजित होने वाला प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान और तर्पण करने पहुंचते हैं. बिहार पर्यटन की इस पहल का उद्देश्य सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मेले की धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और भव्यता को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करना है.

    प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को अपने नजरिए और क्रिएटिविटी के जरिए यह दिखाने का मौका मिलेगा कि एक इन्फ्लुएंसर की नजर से पितृपक्ष मेला कैसा दिखाई देता है.

    Also Read : ‘कॉकरोच’ फिर लौट आए हैं: लेकिन क्या नीट आंदोलन की तरह लोगों का समर्थन मिल पाएगा?

    Bihar news Bihar Tourism Content Creator gaya news Gaya Pitru Paksha Pitru Paksha Mela Reel Maker Social Media Contest Travel Influencer Video Contest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘कॉकरोच’ फिर लौट आए हैं: लेकिन क्या नीट आंदोलन की तरह लोगों का समर्थन मिल पाएगा?
    Next Article झारखंड : खूँटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’, एक महीने में बरामद किए 28 गुम और चोरी हुए मोबाइल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.