AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
बेकन फैक्ट्री

झारखंड : सालों से बंद बेकन फैक्ट्री में फिर दौड़ेगी रफ्तार, आधुनिक तकनीक से होगा कायाकल्प

कांके स्थित झारखंड की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री को एक बार फिर आधुनिक तकनीक के साथ जीवंत करने की तैयारी शुरू हो गई है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को फैक्ट्री का निरीक्षण कर इसके पुनर्जीवन की दिशा में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ जरूरी सुधार और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की. निरीक्षण के दौरान हैदराबाद स्थित National Meat Research Institute (NMRI) से पहुंचे विशेषज्ञों और इंजीनियरों की टीम भी मौजूद रही. टीम ने फैक्ट्री की मौजूदा तकनीकी स्थिति, जरूरी बदलाव, आधुनिक सुविधाओं और … Read More

Latehar

झारखंड : खटिया बनी एंबुलेंस, नदी पार कर 5 किमी तक ढोया मरीज

वसीम अख्तर लातेहार जिला के महुआडांड़ प्रखंड के परहाटोली पंचायत स्थित सुदूर दातुखाड़ गांव में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बदहाल है. सड़क और पुल के अभाव में सोमवार को करीब 30 वर्षीय सिम्पल कोरवा को बीमारी की गंभीर स्थिति में ग्रामीणों ने खटिया पर लादकर करीब पांच किलोमीटर तक ढोया. इस दौरान उदालखाड़ नदी को दो बार पार करना पड़ा. मुख्य सड़क तक पहुंचने के बाद मरीज को ऑटो से अस्पताल ले जाया गया. सिम्पल कोरवा करीब दो महीने से बवासीर से पीड़ित हैं. सोमवार को दर्द बढ़ने पर उनकी हालत बिगड़ गयी. गांव तक वाहन पहुंचने का रास्ता नहीं होने … Read More

Supreme court

”निर्भया कांड से तुलना से खुद को रोक नहीं सकते”, दिल्ली-NCR रेप केस पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

जोहार लाइव ब्यूरो दिल्ली-NCR में हाल के दिनों में सामने आए दुष्कर्म के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है. अदालत ने कहा कि ऐसी घटनाएं कानून लागू करने वाली एजेंसियों और प्रशासनिक तंत्र की उस नाकामी को उजागर करती हैं, जो नागरिकों को बुनियादी सार्वजनिक सुरक्षा देने में विफल रही है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने इन मामलों पर सुनवाई के दौरान कहा कि 2012 के निर्भया कांड के बाद कानून और व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए, लेकिन हाल की घटनाएं अब भी कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं. कोर्ट … Read More

लता मंगेशकर

‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

मुस्कान चौधरी  ‘भारत की कोकिला’, ‘क्वीन ऑफ मेलोडी’ और ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’… आज उस महान आवाज की 97वीं जयंती है, जिसने दशकों तक भारतीय संगीत को अपनी सुरमयी आवाज से सजाया. लता मंगेशकर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गीत और उनकी आवाज आज भी करोड़ों दिलों में जिंदा हैं. 28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मी एक बच्ची ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी आवाज आने वाले दशकों तक करोड़ों लोगों की भावनाओं की आवाज बन जाएगी. वह बच्ची थीं लता मंगेशकर. छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ गाने नहीं … Read More

बिदल मॉल फायरिंग : जमशेदपुर पुलिस ने जारी की अपराधी की पोस्टर, सूचना देने पर मिलेंगे 1-1 लाख

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिदल मॉल के एक रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की है. तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने तीनों पर एक-एक लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है. पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बिदल मॉल के एक रेस्टोरेंट में तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से गोलीबारी की थी. इस घटना में कुल चार लोग घायल हुए थे. … Read More

झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ

रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के तृतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन में नितेश कुमार मिश्रा को लगातार दूसरी बार महासचिव चुना गया. शनिवार को रांची में आयोजित अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. सतीश तिग्गा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. नई कार्यकारिणी का कार्यकाल अगले तीन वर्षों का होगा. अधिवेशन की शुरुआत महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने संगठन का झंडा फहराकर की. इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अधिवेशन में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. … Read More

Gayaji

50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

जोहार लाइव ब्यूरो लाखों हिंदू परिवारों के लिए पितृपक्ष के दौरान गयाजी की यात्रा पूर्वजों को याद करने और उनकी शांति व मोक्ष के लिए धार्मिक अनुष्ठान करने से जुड़ी है. लेकिन गयाजी की अर्थव्यवस्था के लिए हर साल होने वाली यह तीर्थयात्रा कारोबार के लिहाज से साल का सबसे बड़ा सीजन साबित होता है. गयाजी में पितृपक्ष शुरू होते ही शहर एक बार फिर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी में जुट गया है. इस बाजार के आकार का अंदाजा पिछले साल के आंकड़ों से लगाया जा सकता है. वर्ष 2025 में स्थानीय कारोबारियों के … Read More

Hockey

एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

जोहार लाइव ब्यूरो भारतीय महिला हॉकी टीम ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मेजबान जापान को 3-1 से हरा दिया. काकामिगाहारा में शुक्रवार को खेले गए पूल बी के मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा. यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार चौथी जीत थी जिससे सिंगापुर के खिलाफ एक पूल मैच बाकी रहते हुए ही सेमीफाइनल में उनकी जगह पक्की हो गई. टीम 12 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है. चार मैचों में भारत ने दागे 59 गोल भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अब तक … Read More

26 सितंबर 1857: पलामू में विद्रोह की वह जमीन, जहाँ नीलांबर-पीतांबर ने ललकारा था अंग्रेजी राज को

चेतन गोयल  सितंबर 1857 के आते-आते देश के विस्तृत भूगोल में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सुलग रही बगावत की आंच छोटानागपुर के छोर तक आ पहुंची थी. मेरठ से उठी चिंगारी दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और बिहार को चीरती हुई जब पलामू के जंगलों और पहाड़ियों तक पहुंची, तो यहाँ का जनजीवन भी थर्रा उठा. जंगल-पहाड़ों के बीच अंग्रेजी राज के खिलाफ पहले से ही असंतोष का लावा सुलग रहा था, जिसे आसपास के इलाकों से आ रही विद्रोह की खबरों ने और भड़का दिया. स्थानीय जमींदारों के सामने अपने वजूद को बचाने की चुनौती थी, तो चेरो और भोगता समुदायों … Read More

Irfan Ansari

झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं. शुक्रवार को नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. इसमें सहियाओं के भुगतान, संविदाकर्मियों के मानदेय, NHM कर्मियों को EPF का लाभ, डॉक्टरों के रिक्त पदों और स्वास्थ्य योजनाओं की वित्तीय प्रगति समेत कई मुद्दों की समीक्षा की गई. बैठक में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, निदेशक वित्त समेत स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल पदाधिकारी और परामर्शी मौजूद रहे. सहियाओं के … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More