AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

रांची. दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्देश दिया है. डीजीपी ने सभी जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम, पूजा पंडालों का सत्यापन, संवेदनशील पंडालों में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और विसर्जन जुलूस के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है. सोमवार को पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने छेड़खानी, चोरी-छिनतई, अवैध चंदा वसूली और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए. सभी पूजा पंडालों का होगा सत्यापन 28 सितंबर को पुलिस मुख्यालय, रांची में डीजीपी एवं पुलिस महानिरीक्षक … Read More

रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया. जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर चलाए गए अभियान में नाबालिगों के वाहन चलाने, स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की गई. जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने डीपीएस, केराली स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के बाहर जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाते पाए गए नाबालिगों की जांच की गई. अभियान में … Read More

रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में RMZ Infrastructure के President दीपक छाबड़िया ने मुलाकात की. इस दौरान झारखंड में अत्याधुनिक IT Park विकसित करने, Global Capability Centre (GCC) की स्थापना तथा तकनीकी और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में IT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विचार किया गया. रांची को IT, innovation और high-skilled employment के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक अधोसंरचना और उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार करने पर … Read More

IIM ranchi

झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

जोहार लाइव ब्यूरो आईआईएम रांची में राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित ‘हिंदी पखवाड़ा 2026’ का समापन साहित्य, रंगमंच और नेतृत्व के संगम के साथ हुआ. कार्यक्रम में भारतीय बिजनेस लीडर, रणनीतिकार और डेलॉइट के कार्यकारी निदेशक ऋत्विक उदयन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. वह राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के पौत्र हैं. समापन समारोह का प्रमुख आकर्षण संस्थान की पहली हिंदी गृह पत्रिका ‘आईआईएम राँची वाणी’ का विमोचन रहा. पत्रिका में आईआईएम रांची के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और शिक्षकेतर कर्मियों की रचनाओं को जगह दी गई है. 65 से ज्यादा हिंदी रचनाएं पत्रिका में शामिल ‘आईआईएम राँची वाणी’ में … Read More

स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

जोहार लाइव ब्यूरो रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से अपहृत चार वर्षीय नाबालिग मामले में रांची पुलिस का एक्शन ने बच्चे को बिकने से बचा लिया है. रांची पुलिस की टीम ने साहिबगंज पुलिस की मदद से नाबालिग को तीन पहाड़ के इलाके से सुरक्षित रेस्क्यू किया है. बच्चे को सकुशल बरामद करने के बाद रांची पुलिस की टीम को यह भी पता चला कि यह गिरोह बच्चे को अपहृत करने के बाद पैसों के लिए बेच देते है. इसके बाद बच्चे खरीदने वाला गिरोह उस बच्चे को मोबाइल चोरी समेत अन्य जुर्म की दुनिया मे धकेल देते है. यह … Read More

JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

जोहार लाइव ब्यूरो JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार, 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष हुई. सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक सूची में भी 28 सितंबर की कार्यवाही के लिए यही पीठ दर्ज है. यह याचिका हरिशरण देवनाथ की ओर से दायर की गई है. अगस्त 2026 में भी सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले में झारखंड सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया था. उस समय मामला JPSC और JSSC … Read More

सक्षम

IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

IIIT रांची के छात्र सक्षम ने संस्थान के प्लेसमेंट इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया है. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के छात्र सक्षम को वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनी Rubrik में Technical Program Manager के पद पर ₹1.25 करोड़ का वार्षिक पैकेज मिला है. संस्थान के मुताबिक, यह ट्रिपल आईटी रांची के किसी छात्र को अब तक मिला सबसे बड़ा पैकेज है. सक्षम की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है. उनकी सफलता को ट्रिपल आईटी रांची के लगातार बेहतर होते प्लेसमेंट रिकॉर्ड की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है. … Read More

coal india

कोल इंडिया के बोनस का इंतजार, 10 साल में 54 हजार से 1.03 लाख हुआ भुगतान; झारखंड के बाजारों में फिर बरसेगी ‘पूजा की कमाई’

जोहार लाइव ब्यूरो एक तरफ पूरे देशभर में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है. इस त्यौहारी मौसम में बाजार में रौनक लौटने का इंतजार सभी कर रहे हैं. बाजार को भी कोयला कर्मियों और कारोबारियों को कोल इंडिया के सालाना परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवॉर्ड (PLR) का इंतजार है. पिछले एक दशक में यह बोनस करीब दोगुना हो चुका है. 2015-16 में जहां कोयला कर्मियों को 54,000 रुपये बोनस मिला था, वहीं 2025-26 में यह बढ़कर 1.03 लाख रुपये हो गया. कोयला उत्पादक जिलों धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, रांची सहित अन्य में त्योहारों के दौरान मिलने वाला यह बोनस अतिरिक्त खर्च … Read More

Drugs

जमानत पर बाहर आए ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया एक्शन प्लान

किसलय शानू झारखंड में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामलों में जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपियों की अब पुलिस निगरानी बढ़ाने की तैयारी में है. पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच ने ऐसे आरोपियों के खिलाफ PIT-NDPS Act के तहत कार्रवाई की संभावनाओं को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है. इसके तहत राज्य के अलग-अलग जेलों से जमानत पर बाहर निकले मादक पदार्थ तस्करी के मामलों के आरोपियों का सत्यापन कराया जाएगा. स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय स्तर से मिले निर्देश के बाद राज्यभर में ऐसे आरोपियों की जानकारी जुटाने और उनके वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन करने … Read More

जिला प्रशासन

रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

जोहार लाइव ब्यूरो 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मैच के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण को लेकर सोमवार को जिला समाहरणालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. बैठक में प्रशासन, पुलिस और जेएससीए के अधिकारियों ने मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, दर्शकों की एंट्री और स्टेडियम के आसपास भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की. प्रशासन ने स्पष्ट किया है … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More