Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 28, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया. जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर चलाए गए अभियान में नाबालिगों के वाहन चलाने, स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की गई.

    जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने डीपीएस, केराली स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के बाहर जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाते पाए गए नाबालिगों की जांच की गई. अभियान में 30 नाबालिगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि 5 वाहनों को जब्त किया गया.

    अधिकारियों ने नाबालिगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. उन्हें बताया गया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना कानून का उल्लंघन है और कम उम्र में वाहन चलाने से चालक के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है. प्रशासन ने अभिभावकों से भी नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देने की अपील की.

    पांच सीट की गाड़ी में 12 से 14 बच्चों को बैठाकर ले जाने का मामला

    अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की भी जांच की गई. जांच में कुछ ऐसे वाहन मिले, जिनमें निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किया जा रहा था. विशेष रूप से पांच सीट वाले वाहनों में 12 से 14 विद्यार्थियों को स्कूल लाने-ले जाने का मामला सामने आया.

    ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने की सख्त हिदायत दी गई. स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से भी बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई.

    बुण्डू टोल प्लाजा के पास भारी वाहनों की जांच

    इसी क्रम में बुण्डू टोल प्लाजा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जांच अभियान चलाया गया. यहां भारी वाहनों द्वारा की जा रही अनधिकृत पार्किंग की जांच की गई. यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

    वाहन चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नाबालिगों के वाहन चलाने, स्कूली बच्चों के परिवहन में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमित जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

    अभियान में एमवीआई बिमल किशोर, सड़क सुरक्षा अभियंता गौरव कुमार, संबंधित यातायात थाना प्रभारी सहित परिवहन और यातायात विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

    Also Read : रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस
    Next Article झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.