AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
scholarship

झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड हाईकोर्ट ने यूनाइटेड किंगडम की University of Southampton में पढ़ाई के लिए चयनित झारखंड के छात्र की 39.76 लाख की स्कॉलरशिप राशि अब तक जारी नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने राज्य उच्च शिक्षा परिषद को निर्देश दिया है कि 5 अक्टूबर 2026 तक छात्र को पूरी स्कॉलरशिप राशि जारी की जाए. ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी को अगली सुनवाई में कोर्ट के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी. यह आदेश हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को Sanat Jha की ओर … Read More

Anant singh

पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

जोहार लाइव ब्यूरो बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह भी उनके साथ खुलकर नजर आए. दोनों नेता खुली जीप में समर्थकों के बीच निकले. अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं. अब नामांकन के दौरान उनके साथ मौजूदगी ने पटना स्नातक सीट के मुकाबले को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है. जन सुराज ने अनुज सिंह को जदयू के मौजूदा … Read More

Giraftar

रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

जोहार लाइव ब्यूरो रामगढ़ जिले के मांडू थाना कांड संख्या 13/18 में जमीन मुआवजा भुगतान में कथित अनियमितता के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला एनएच-33 के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजा भुगतान से जुड़ा है. मांडू थाना में दर्ज प्राथमिकी में तत्कालीन सहायक, प्रधान सहायक, अमीन, कानूनगो समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र और सरकारी राशि के दुरुपयोग से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. प्राथमिकी 18 सितंबर 2018 को दर्ज की गई थी. 1.92 एकड़ जमीन के मुआवजा भुगतान में गड़बड़ी का आरोप मामला वर्ष 2018 … Read More

Sharda Sinha

जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

मुस्कान  चौधरी  छठ के घाट पर जब शारदा सिन्हा की आवाज गूंजती है, तो लगता है जैसे कोई अपना ही लोकगीत सुना रहा हो. उनकी आवाज में बिहार की मिट्टी, लोक परंपरा और छठ की आस्था बसती थी. आज 1 अक्टूबर को उनकी जयंती पर जब हाल ही में आई फिल्म ‘Vvaan’ में उनका छठ गीत फिर सुनाई दे रहा है, तो उनकी यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं. लेकिन शारदा सिन्हा की कहानी में रांची का एक ऐसा रिश्ता भी है, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं. बिहार की इस मशहूर लोकगायिका का जन्म रांची जिले के … Read More

roshni khalkho

SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

जोहार लाइव ब्यूरो रांची : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर रांची में चर्चा तेज है. इसी बीच रांची नगर निगम की महापौर ने आम लोगों से सोशल मीडिया पर चल रही अधूरी जानकारी और अफवाहों से बचने की अपील की है. महापौर कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि SIR जैसे महत्वपूर्ण विषय को लेकर लोगों तक सही तथ्य और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी आधिकारिक जानकारी पहुंचना जरूरी है. महापौर ने कहा कि मतदाता सूची किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि हर पात्र नागरिक के मताधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज है. … Read More

JPSC

जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

किसलय शानू रांची : 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, जांच एजेंसी की केस डायरी में दर्ज सामग्री के आधार पर आरोपों की परतें भी सामने आ रही हैं. पूरे जांच के दौरान जब सीआइडी ने रामबीर सिंह के पास से बरामद मोबाइल नंबर का सीडीआर हासिल कर इसका विशलेषण किया, तब पूरे मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सीआइडी ने जांच में पाया है कि रामबीर सिंह जेपीएससी परीक्षा के 36 अभ्यार्थियों के संपर्क में था. परीक्षा में शामिल 36 छात्रों से रामबीर की लगातार बातचीत होती थी. जांच एजेंसी … Read More

Narendra modi

‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

जोहार लाइव ब्यूरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग को लेकर चल रहे विवाद में गुजरात हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अपील खारिज कर दी है. कोर्ट ने ₹25,000 के जुर्माने वाले पुराने आदेश को भी बरकरार रखा. चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस डीएन रे की डिवीजन बेंच ने कहा कि प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी को सिर्फ इसलिए सार्वजनिक नहीं किया जा सकता क्योंकि वे देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं. कोर्ट के मुताबिक किसी व्यक्ति की डिग्री, मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड उसकी … Read More

Ranchi

रांची में 1 अक्टूबर से होगा एक्सपो उत्सव 2026 का आगाज, जानिए बच्चों से युवाओं तक के लिए क्या-क्या है खास

जोहार लाइव ब्यूरो राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 1 अक्टूबर से जेसीआई का बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ शुरू होने जा रहा है. सात दिनों तक चलने वाले इस व्यापार मेले का समापन 7 अक्टूबर को होगा. इस वर्ष एक्सपो अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है. आयोजन में देश के अलग-अलग शहरों के करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां बड़े ब्रांड्स के साथ स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स और अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी. 30 सितंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि इस बार एक्सपो में महिला उद्यमियों … Read More

Prashant kishore

अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

पटना : जमुई की नाबालिग बच्ची से जुड़ी घटना को लेकर बिहार की सियासत लगातार गरमाई हुई है. अब जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरजेडी सांसद मीसा भारती पर दर्ज मामले का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि मीसा भारती मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराने गई थीं और इस मुद्दे को उठाना गलत नहीं है. प्रशांत किशोर ने कहा, “राजद सांसद मीसा भारती पर जो केस हुआ है, मैं उसका विरोध करता हूं. जमुई की घटना को लेकर वे मुख्यमंत्री पर केस करने गई थीं.” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके कार्यालय की … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More