AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

रांची. झारखंड में तेजी से बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए राज्य सरकार अब रांची से बाहर भी आधुनिक शहरी केंद्र विकसित करने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार 3 सितंबर को झारखंड मंत्रालय में ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (GRDA) और रांची स्मार्ट सिटी से जुड़े भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा के दौरान राज्य के शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अन्य शहरीकृत जिलों में भी सुनियोजित टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं का समग्र अध्ययन किया जाए. … Read More

झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

रांची में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए टाइगर मोबाइल की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. टाइगर मोबाइल में तीन साल से अधिक समय से तैनात पदाधिकारियों और जवानों का तबादला किया जाएगा. उनकी जगह नए पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने गुरुवार 3 सितंबर को नवीन पुलिस केंद्र स्थित यूसी झा हॉल में टाइगर मोबाइल की कार्यप्रणाली, गश्ती व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक … Read More

जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

Johar Live Impact : मनरेगा में डिजिटल हाजिरी के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े को लेकर जोहार लाइव की खबर के बाद लातेहार जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. NMMS (National Mobile Monitoring System) के जरिए मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने में Duplicate Attendance and Fraud Detection के तहत बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने मनिका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को हटा दिया है. वहीं पांच मेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी काम से हटा दिया गया है. जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के … Read More

झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

झारखंड आंदोलनकारी अधिकार मंच की केंद्रीय समिति ने खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. मंच ने गुरुवार 3 सितंबर को पुराना विधानसभा सभागार के विधायक क्लब में खान-खनिज विधेयक के खिलाफ बृहद मंथन बैठक की थी.  आंदोलनकारियों ने विधेयक को झारखंड के हितों के लिए घातक बताते हुए कहा कि राज्य के खनिज संसाधनों पर झारखंड के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आंदोलनकारियों ने नारा दिया – खनिज हमारा, कानून तुम्हारा नहीं चलेगा. बैठक में आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया. उन्होंने चेतावनी दी … Read More

जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

आनंद दत्त/किसलय शानू उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा धांधली केस में मास्टरमाइंड के रूप में जिस अतुल वत्स का नाम सामने आया था. अब उसका नाम जेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में की गयी धांधली से जुड़ गया है. जेपीएससी केस में अतुल वत्स का नाम सीआईडी की जांच में अब सामने आया है. यह नाम सीआईडी की पूछताछ में मो. एबाद ने लिया. मो. एबाद मूल रूप से यूपी के रोनाही का रहने वाला है. लेकिन यह सीआईडी की गिरफ्तारी से पहले टीडीपीएल कंपनी में कार्यरत था. इसने पूछताछ में जेपीएससी में जहां एक ओर ओएमआर और ओएसएम में टेंपरिंग … Read More

सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

सरकारी स्कूलों में पत्रकारों और यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक लगाने वाले राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आदेशों को चुनौती देने वाली PIL पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल इस याचिका पर सुनवाई करने की इच्छुक नहीं है. याचिका में सवाल उठाया गया था कि क्या बच्चों की सुरक्षा और निजता के नाम पर सरकारी स्कूलों की स्थिति की फोटो-वीडियोग्राफी और जनहित में उसके दस्तावेजीकरण पर भी व्यापक रोक लगाई जा सकती है. राजस्थान और यूपी में … Read More

झारखंड : 12 जिलों के शिक्षकों का इंतजार खत्म, राज्य सरकार ने जारी किए 676 करोड़

झारखंड के 12 जिलों के राजकीय प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में विद्यालयों के स्थापना व्यय के लिए इन 12 जिलों को कुल छह अरब छिहत्तर करोड़ (676 करोड़ 81 लाख 28 हजार 200) का आवंटन जारी कर दिया है. इससे अगस्त माह के लंबित वेतन भुगतान का रास्ता साफ हो गया है. अब जिला स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों को लंबित वेतन मिलने की उम्मीद है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह आवंटन जारी किया है. आवंटन ऐसे समय किया … Read More

डिजिटल हाजिरी घोटाला: लातेहार में फर्जी ऐप से बनी मजदूरों की हाजिरी

वसीम अख्तर, लातेहार लातेहार जिले में मनरेगा और बीवीजी रामजी योजना में मजदूरों की डिजिटल हाजिरी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है. जिले में 6,311 मजदूरों का मामला सामने आया है जिसमें कई मजदूरों की फोटो की हाजिरी थर्ड पार्टी ऐप के जरिए बनाई गई थी. इन सभी फोटो की डुप्लीकेट वेरिफिकेशन जांच शुरू होने के बाद अब तक सिर्फ 63 फोटो सही पायी गयी हैं, जबकि 2,244 फोटो रिजेक्ट कर दी गयी हैं. वहीं 4,004 फोटो की जांच अभी लंबित है. जांच के आंकड़ों ने मनरेगा और बीवीजी रामजी योजना में मजदूरों की डिजिटल हाजिरी … Read More

Raghubar Das Anurag Gupta

क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता रघुवर दास की जासूसी करवाते थे? बीजेपी का सनसनीखेज आरोप

जोहार लाइव ब्यूरो पूर्व हो गए, लेकिन चर्चा बरकरार है. बात हो रही है पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की. विवाद और अनुराग गुप्ता, दोनों का चोली-दामन का साथ रहा है. एक बार फिर बीजेपी ने उन्हें निशाने पर लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी ने बीते बुधवार 2 सितंबर को एक्स पर एक एक पोस्ट लिखा. जिसमें उन्होंने अपरोक्ष तौर पर अनुराग गुप्ता से जुड़े कई प्रसंगों का जिक्र किया. एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘’बिहार के समय से लेकर झारखंड तक उनके (अनुराग गुप्ता) नाम से जुड़े विवादों और आरोपों की सूची इतनी … Read More

नेपाल बाढ़ अपडेट : मृतकों की संख्या पहुंची 1252, चार हजार से अधिक लोग अब भी लापता

नेपाल के रसुवा में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. गृह मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण की ओर से गुरुवार 3 सितंबर को जारी अपडेट के अनुसार, विभिन्न प्रभावित जिलों में अब तक 1,252 शव मिलने की जगह दर्ज की गई है. इनमें से 95 शवों की पहचान कर परिजनों को सौंप दिया गया है. बाढ़ में अब तक 5,135 घायलों का उपचार किया जा चुका है. सबसे अधिक 355 शव चितवन में मिले हैं. इसके बाद नवलपरासी पूर्व में 218, नवलपरासी पश्चिम में 208, नुवाकोट में 177, रसुवा … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More