AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ज्ञानवापी से 23 मौत की सजाओं तक: कौन हैं बयानों और फैसलों से सुर्खियों में रहने वाले जज रवि कुमार दिवाकर?

23वां मृत्युदंड सुनाने के बाद एक बार फिर मुजफ्फरनगर से लेकर उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक और कानूनी गलियारों में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) रवि कुमार दिवाकर का नाम सुर्खियों में आ गया है. सितंबर 2026 में आए इस फैसले के साथ ही अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच उनकी फास्ट ट्रैक अदालत से कुल 11 मामलों में 23 दोषियों को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है. हालांकि भारतीय कानून के तहत सत्र अदालत द्वारा दिए गए मृत्युदंड पर अमल के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की पुष्टि अनिवार्य होती है. कौन हैं रवि कुमार दिवाकर रवि कुमार दिवाकर का … Read More

रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

सुप्रीम कोर्ट में 8 सितंबर को पेश की गई अमिकस क्यूरी की एक रिपोर्ट ने झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट में बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट में डीजीपी नियुक्तियों के मामले में अमिकस क्यूरी वरिष्ठ अधिवक्ता राजू रामचंद्रन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तदाशा मिश्रा को रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले डीजीपी बनाना सुप्रीम कोर्ट की प्रकाश सिंह गाइडलाइन के खिलाफ है. सबसे अहम सवाल यह है कि जिस अधिकारी की रिटायरमेंट में सिर्फ एक दिन बचा था, उन्हें डीजीपी बनाकर दो साल का कार्यकाल कैसे दिया … Read More

झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

रांची। खूंटी जिले में एसआईआरबी – 2 के सरकारी खाते से 22.69 लाख अवैध निकासी मामले की जांच कर रही सीआईडी टीम ने चौंकाने वाले खुलासा किए है. सीआईडी की जांच में पता चला है कि दिसंबर 2019 से अगस्त 2021 के बीच 28 किस्तों में राशि एक ही बैंक खाते में ट्रांसफर हुए है. यह राशि कुल 22 लाख 69 हजार 657 रुपये है. यह पूरा खेल एसआईआरबी-02, खूंटी के डीडीओ कार्यालय से हुआ है. लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन जिस खाते में हुआ है, वह शुभम सिंह के नाम पर है. इसके अलावा सीआईडी को पुख्ता सबूत मिले है … Read More

जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

आनंद दत्त/किसलय शानू जेपीएससी की परीक्षा में कथित अनियमितता और परीक्षा से जुड़े काम को लेकर चल रही सीआईडी की जांच में धर्मेंद्र कुमार की भूमिका पर बड़ा खुलासा हुआ है. सीआईडी के आरंभिक जांच के बाद तैयार केस डायरी में जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से धर्मेंद्र का कनेक्शन, इनके लिए पैसा वसूली, वित्तीय लेन-देन और तकनीकी जांच में आरोपियों से कनेक्शन स्थापित हो गया है. सीआईडी के द्वारा केस में अनुसंधान के बाद तैयार रिकॉर्ड के अनुसार, सह-आरोपियों के बयानों में धर्मेंद्र कुमार का नाम सामने आया है. आरोप है कि वह जेपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन और … Read More

ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के नमक कानून को चुनौती देने के लिए दांडी मार्च किया था. करीब एक सदी बाद बिहार की शराबबंदी को देखकर आने वाले इतिहासकार शायद बहस करें कि शराब के साथ कथित तौर पर पकड़ी गई नेहा झा को बिहार के निषेध-युग की कहानी में एक फुटनोट मिलना चाहिए या नहीं. गांधी का सवाल सीधा था. नमक जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीज पर सरकार का अधिकार कैसे हो सकता है? बिहार की शराबबंदी ने भी अपने तरीके से एक विचित्र सवाल पैदा किया है. सरकार ने शराब को प्रतिबंधित कर दिया. समाज के एक हिस्से … Read More

पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

पेरिस में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) के नवनिर्मित मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किए जाने के बाद फ्रांस की राजधानी में एक बड़ा विवाद छिड़ गया. संगठन के आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी महाराज और उनके करीब 100 अनुयायियों के प्रतिनिधिमंडल के Eiffel Tower (एफिल टावर) दौरे के बाद फ्रांस में लैंगिक समानता को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है. बीते 6 सितंबर 2026 को पेरिस में बने BAPS स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए इसे भारत-फ्रांस सांस्कृतिक संबंधों का “नया मील का पत्थर” बताया. उन्होंने भारतीय नक्काशी और … Read More

झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

चतरा: टंडवा थाना के सिध्पा गांव में रात के अंधेरे में एक महिला के घर में दूसरे समुदाय के युवक के घुसने के बाद उत्पन्न विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. घटना मंगलवार रात करीब 9.45 बजे की है. इस घटना में टंडवा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा समेत पुलिस जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रामीणों ने जमकर पत्थरबाजी की. पुलिस टीम ने आरोपी युवक को कब्जे में लेकर थाना ले आयी. हालांकि, ग्रामीणों के हमले में मौके पर अफरा-तफरी मच गई और थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, … Read More

फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

उड़ीसा से बानो और बसिया के रास्ते रांची ले जाई जा रही अवैध सखुवा लकड़ी की बड़ी खेप को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया. गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदे ट्रक को रोकने की कोशिश की. वन विभाग की घेराबंदी देखकर चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की. कुरकुरा से बसिया तक वन विभाग की टीम ने ट्रक का पीछा किया. पोकटा डैम के पास टीम को अपने करीब आता देख चालक ने चलते ट्रक से छलांग लगा दी. चालक के कूदते ही वाहन अनियंत्रित होकर पोकटा डैम में जा … Read More

भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर अपने पारंपरिक नीले रंग में नजर आएगी. जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें ब्लू जर्सी को अपनी पहली पसंद के तौर पर पहनेंगी. वहीं ऑरेंज यानी भगवा रंग की जर्सी दूसरी किट के रूप में रहेगी. यह फैसला ऐसे समय आया है, जब कुछ ही हफ्ते पहले भारतीय हॉकी टीम की पारंपरिक नीली जर्सी को हटाकर भगवा/ऑरेंज रंग को मुख्य किट बनाए जाने पर विवाद हुआ था. अब एशियन गेम्स में नीले रंग की वापसी ने एक बार फिर जर्सी को लेकर हुई पूरी … Read More

बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार 8 सितंबर को आरक्षण के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से बिहार लोक भवन की ओर मार्च करने निकले थे. जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई. पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया. क्या है पूरा मामला? दरअसल, प्रदर्शनकारी बिहार में एससी, एसटी, ओबीसी और ईबीसी के लिए 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More