AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

आनंद दत्त/किसलय शानू जेपीएससी-जेएसएससी मामले में जैसे-जैसे सीआईडी की जांच आगे बढ़ रही है, हर दिन नए तथ्यों का खुलासा हो रहा है. अब सीआईडी ने कोर्ट को बताया है कि एफआरओ-एसीएफ की परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीटों में छेड़छाड़ के सबूत मिले हैं. जिसके मुताबिक Forest Range Officer (FRO) परीक्षा में 350 से अधिक OMR शीट और Assistant Conservator of Forest (ACF) परीक्षा में 150 से अधिक OMR शीट में कथित तौर पर हेरफेर किया गया है. दरअसल, सीआईडी पूरे मामले में विभिन्न आरोपियों में से एक धर्मेंद्र कुमार के बेल संबंधी सुनवाई के दौरान कोर्ट के … Read More

JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रही छात्रों की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है. JPSC-JSSC Reform Manch ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दो हस्तक्षेप आवेदन (Intervention Application) दाखिल किए हैं. मंच का कहना है कि इन आवेदनों के जरिए झारखंड के लाखों प्रतियोगी छात्रों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग को सुप्रीम कोर्ट के सामने मजबूती से रखा जाएगा. हरिशरण देवगन मामले में हस्तक्षेप की मांग यह मामला हरिशरण देवगन बनाम झारखंड सरकार से जुड़ा है. इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में … Read More

आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

रांची/कोलकाता : झारखंड़ में आतंक का पर्याय बना 25 लाख का इनामी रामप्रसाद माड़ी उर्फ सचिन समेत तीन नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. नक्सलियों ने बंगाल के बांकुड़ा जिले में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. इस सरेंडर में सचिन की पत्नी मीता का अहम भूमिका रही है. फिलहाल तीनों नक्सली बंगाल पुलिस के संरक्षण में गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है. बंगाल पुलिस ने इस मामले की जानकारी झारखंड़ पुलिस से शेयर किया है. झारखंड़ पुलिस मुख्यालय से एक टीम बंगाल पूछताछ के लिए रवाना होने वाली है. बंगाल पुलिस के समक्ष इनलोगों ने किया … Read More

दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

देश की राजधानी को सपनों का शहर कहा जाता है, लेकिन पूर्वोत्तर से अपनी उम्मीदें और भविष्य तलाशने दिल्ली आने वाले नागरिकों के लिए यह शहर बार-बार एक भयानक असुरक्षा का गवाह बना है. कभी पार्किंग या शोर पर मामूली कहासुनी, कभी बंद कमरों में संदिग्ध मौतें, तो कभी सीधे तौर पर नस्ली फब्तियां और बेरहम हिंसा. 7 सितंबर 2026 को मणिपुर के 55 वर्षीय संगीतकार और शिक्षक चोंगथाम विक्रम सिंह की हत्या ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी के अंतःकरण को झकझोर दिया है. यह कोई पहली घटना नहीं है. बीते दो दशकों में ऐसे कई नाम सामने आए … Read More

प्रिंस खान तक कारोबारियों की जानकारी कैसे पहुंची? जांच में कनेक्शन का खुलासा, सह-आरोपी के बयान में राणा राहुल का नाम

रांची में रंगदारी के मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बीच कारोबारी और जमीन कारोबारियों की जानकारी साझा किए जाने के संबंध में अहम सुराग मिले हैं. केस डायरी के अनुसार, जांच के दौरान गिरफ्तार सह-आरोपी कौशल कुमार उर्फ कौशल पांडेय के बयान में राणा राहुल कुमार सिंह का नाम सामने आया है. इसी बयान के आधार पर पुलिस ने राणा राहुल की भूमिका की भी जांच शुरू की. प्रिंस खान तक पहुंचाई गई थी कारोबारियों की जानकारी केस डायरी के हवाले से कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि कौशल कुमार उर्फ कौशल पांडेय को … Read More

50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

किसलय शानू रांची. झारखंड ATS की जांच जिस 50 लाख रुपये कैश की बरामदगी से शुरू हुई, उसकी कड़ी जेल में बंद विकास तिवारी उर्फ विकास नाथ तिवारी तक पहुंची. 12 अगस्त 2024 को पटना रेलवे जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस से उतरते समय बजरंग कुमार ठाकुर को RPF/GRP ने 50 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा था. उसके पास तीन मोबाइल फोन भी मिले थे. इसके बाद ATS ने मामले की जांच शुरू की और आयकर विभाग से बरामद रकम की जांच कराने के साथ आरोपी से पूछताछ की. वंदे भारत से पटना पहुंचा 50 लाख रुपये का कैश … Read More

एक ही मकान में 54 मतदाता, सूची में हिंदू-मुस्लिम और आदिवासी नाम शामिल होने का भाजपा ने किया दावा

राजीव झा जामताड़ा : एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत जारी पुनरीक्षित मतदाता सूची में कथित विसंगतियों को लेकर गुरुवार को भाजपा ने हरिमोहन मिश्रा के आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता की. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने दावा किया कि 5 अगस्त को जारी मतदाता सूची की जांच में एक ही मकान संख्या पर 54 मतदाताओं के नाम दर्ज मिले हैं, जिनमें हिंदू, मुस्लिम और आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हैं. उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की. सुमित शरण ने कहा कि जामताड़ा जैसे जिले में कई स्थानों पर मकान संख्या के रूप में ‘शून्य’ … Read More

झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : पुलिस अधिकारी के बयान पर आधारित रिपोर्टिंग के लिए रिपोर्टर दोषी नहीं

झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों और मीडिया जगत के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरा फैसला सुनाया है. अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई रिपोर्टर किसी पुलिस अधिकारी के आधिकारिक बयान या दी गई जानकारी के आधार पर खबर प्रकाशित करता है, तो सिर्फ उस बयान को छापने के लिए उसे आपराधिक मानहानि का जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. कोर्ट ने कहा कि पत्रकार ने अपनी ओर से कोई नया आरोप नहीं लगाया था, बल्कि उसने केवल पुलिस अधिकारी के बयान को जनता के सामने रिपोर्ट किया था. क्या था पूरा मामला? यह पूरा कानूनी विवाद देवघर के … Read More

रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीजों को बेहतर व आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है. बुधवार 9 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित रिम्स वित्त एवं लेखा समिति की बैठक में सात प्रमुख प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ. इसमें कैंसर मरीजों के लिए टेक्नीशियन बढ़ाने, रोबोटिक सर्जरी शुरू करने और नए चिकित्सा उपकरणों की खरीद जैसे अहम निर्णय शामिल रहे. रेडियोथेरेपी टेक्नीशियनों की तैनाती और नए पदों को मंजूरी बैठक में बताया गया कि रिम्स में रोजाना करीब 40 कैंसर मरीजों को … Read More

स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और डिजिटल बनाने के लिए राज्य सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने की योजना बनाई है. इसके तहत स्वास्थ्य विभाग जल्द ही ‘एआई असिस्टेंट’ और ‘एआई फैमिली डॉक्टर’ विकसित करने जा रहा है, ताकि स्वास्थ्यकर्मियों के रोजमर्रा के काम को आसान बनाया जा सके और आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी शुरुआती सलाह आसानी से मिल सके. इस योजना को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में एनएचएम के अभियान निदेशक शशि … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More