Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एक ही मकान में 54 मतदाता, सूची में हिंदू-मुस्लिम और आदिवासी नाम शामिल होने का भाजपा ने किया दावा
    जोहार ब्रेकिंग

    एक ही मकान में 54 मतदाता, सूची में हिंदू-मुस्लिम और आदिवासी नाम शामिल होने का भाजपा ने किया दावा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजीव झा

    जामताड़ा : एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत जारी पुनरीक्षित मतदाता सूची में कथित विसंगतियों को लेकर गुरुवार को भाजपा ने हरिमोहन मिश्रा के आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता की. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने दावा किया कि 5 अगस्त को जारी मतदाता सूची की जांच में एक ही मकान संख्या पर 54 मतदाताओं के नाम दर्ज मिले हैं, जिनमें हिंदू, मुस्लिम और आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हैं. उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की.

    सुमित शरण ने कहा कि जामताड़ा जैसे जिले में कई स्थानों पर मकान संख्या के रूप में ‘शून्य’ दर्ज किया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब यहां फ्लाईओवर या फुटपाथ के नीचे रहने वालों की स्थिति दिल्ली जैसे महानगरों की तरह नहीं है, तो बड़ी संख्या में मतदाताओं के पते में मकान संख्या शून्य क्यों दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाताओं का सत्यापन कराया जाना चाहिए.

    गलत तरह से जोड़े गए कुछ नाम

    भाजपा जिलाध्यक्ष ने बूथ संख्या 210, 11, 12, 13, 14, 15 और 243 समेत दर्जनों मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कुछ नाम गलत तरीके से जोड़े गए हैं, जबकि कई नाम काटे जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं. भाजपा ने पूरे मामले में प्रशासन की भूमिका की जांच की मांग की.

    एसआईआर के बीएलए-1 हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि उन्होंने इन विसंगतियों की जानकारी पूर्व में दो बार ई-मेल के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग को दी थी. उनके अनुसार, शिकायत मिलने की पुष्टि भी हुई, लेकिन अब तक क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई. उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता होने का आरोप लगाते हुए मतदाता सूची को इसका प्रमाण बताया.

    पदाधिकारी के नियुक्ति पर सवाल

    हरिमोहन मिश्रा ने एसआईआर के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी के स्थानांतरण और नए पदाधिकारी की नियुक्ति पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के संबंध में लागू प्रावधानों की भी जांच होनी चाहिए.

    भाजपा नेताओं ने भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग से जामताड़ा जिले में एसआईआर के दौरान सामने आई कथित विसंगतियों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. प्रेस वार्ता में जिला महासचिव कमलेश मंडल समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

    Also Read : किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : पुलिस अधिकारी के बयान पर आधारित रिपोर्टिंग के लिए रिपोर्टर दोषी नहीं
    Next Article झारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.