AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची रेलवे स्टेशन से अगवा 4 साल का बच्चा साहिबगंज से बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

जोहार लाइव ब्यूरो रांची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 24 सितंबर की सुबह अगवा किए गए चार वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बच्चे को साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ से बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, घटना के समय बच्चे की मां उसके पास मौजूद नहीं थी. इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी. तकनीकी जांच और खुफिया सूचना से मिला सुराग रांची … Read More

झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

विजय उराँव झारखंड की अर्थव्यवस्था में एक तरफ प्रति व्यक्ति आय लगातार बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ राज्य पर बकाया देनदारियां (Outstanding Liabilities) भी बड़ी हैं. वित्त वर्ष 2026-27 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय मौजूदा कीमतों पर 1,35,195 रुपये पहुंचने का अनुमान है. वहीं, इसी अवधि के अंत तक झारखंड की कुल बकाया देनदारियां करीब 1.61 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. यह आंकड़ा 2026-27 के अनुमानित GSDP 6,24,868 करोड़ रुपये का 25.8 फीसदी है. साल 2026 की अनुमानित 4.0958 करोड़ आबादी को आधार मानें, तो 1.61 लाख करोड़ रुपये को आबादी से भाग देने पर करीब … Read More

कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

रांची : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने खनिज विकास एवं विनियमन (MMDR) संशोधन कानून को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए इस कानून का विरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि MMDR संशोधन से खनन क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी, निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होंगे तथा विकसित भारत के साथ विकसित झारखंड के विजन को भी मजबूती मिलेगी. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से … Read More

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

​राँची: झारखंड में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है. सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत परीक्षा में अनुचित लाभ प्राप्त करने वाले 3 अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ​गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण: ​अजय कुमार : पिता – सीताराम प्रसाद, निवासी – खास, पोस्ट – नंदुडीह, थाना – सतगावां, जिला – कोडरमा। ​संजय कुमार : पिता – मनोज साव, निवासी – पिहरा, थाना – गांवा, जिला – गिरिडीह। ​रामाकृष्णा कुमार सिंह : पिता – अजय कुमार सिंह, निवासी – कटरियाटाड़, थाना – … Read More

SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

भारत में तेजी से बढ़ते स्टील उत्पादन के बीच अब इसके सबसे अहम कच्चे माल यानी कोकिंग कोल की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने आपस में हाथ मिलाते हुए पश्चिम बंगाल स्थित दो महत्वपूर्ण कोकिंग कोल ब्लॉकों को संयुक्त रूप से विकसित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. इस संबंध में बीते 25 सितंबर को दोनों सरकारी कंपनियों के बीच आधिकारिक तौर पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इस संयुक्त परियोजना के शुरू होने से दोनों ब्लॉकों … Read More

पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

नेपाल के तराई इलाके में भारी बारिश के बाद बिहार में बाढ़ की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है. खासकर गंडक नदी के नदी बेसिन क्षेत्र में हो रही बारिश को देखते हुए सीमावर्ती और नदी से जुड़े जिलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में शनिवार को आपदा प्रबंधन विभाग में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ 18 जिलों के डीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. बता दें, वर्तमान में बिहार के 15 जिले पहले से ही … Read More

श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

पितृ पक्ष में पूर्वजों की तृप्ति और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए श्राद्ध और सेवा की परंपरा रही है. ध्यान आश्रम के मार्गदर्शक अश्विनी गुरुजी ने पितृ पक्ष के दौरान गौसेवा, श्राद्ध और यज्ञ को विशेष महत्व देने की बात कही है. उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा में पितृ पक्ष को पूर्वजों के स्मरण और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का समय माना जाता है. अश्विनी गुरुजी के अनुसार, पितृ पक्ष के 16 दिनों में पितृलोक के द्वार खुलने और पूर्वजों को अपने परिजनों से मिलने की अनुमति मिलने की मान्यता है. उन्होंने कहा कि पूर्वजों को तृप्त … Read More

डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

विजय उरांव झारखंड में डायन-बिसाही के नाम पर हिंसा का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है. सितंबर में ही पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में महिलाओं को डायन बताकर हिंसा और प्रताड़ना के मामले सामने आए हैं. पश्चिमी सिंहभूम में बीते 10 सितंबर को डलकी-02 गांव में 65 साल की महिला के साथ डायन बताकर मारपीट की गई. इसके कुछ ही दिन बाद 17 सितंबर को पंडावीर गांव में 58 साल की शंकरिन सुरिन की पत्थरों से पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बीते 13 सितंबर को सरायकेला-खरसावां में भी एक … Read More

झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

रांची में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है. यह आदेश KG से 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा. इसमें सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूल शामिल हैं. जिला प्रशासन के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग के झारखंड केंद्र ने 25 सितंबर को जारी विशेष बुलेटिन में रांची को येलो जोन में रखा है. जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. शिक्षक करेंगे ई-विद्यावाहिनी से … Read More

झारखंड : गढ़वा पुलिस को डीआईजी की दो टूक, कहा – थानों में सुधरे रवैया, महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत हो एक्शन

पलामू रेंज के डीआईजी कौशल किशोर शुक्रवार को गढ़वा पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचने पर एसपी आशुतोष शेखर ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद सभागार में लंबी बैठक चली. डीआईजी ने साफ निर्देश दिए कि थानों में आने वाले आम लोगों के साथ पुलिस का रवैया बेहतर होना चाहिए और महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए. लंबित मामलों की समीक्षा की बैठक के दौरान डीआईजी ने कई संवेदनशील मामलों की फाइलें खंगालीं. इसमें मुख्य रूप से पॉक्सो एक्ट के केस, आभूषण चोरी और … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More