AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : 22 से 26 अक्टूबर तक होगी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, 28 टीमें लेंगी हिस्सा

रांची: झारखंड में 22 से 26 अक्टूबर तक 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसमें देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस संगठनों और केंद्रीय पुलिस संगठनों की कुल 28 टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता में 37 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें लगभग 500 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है. झारखंड तीसरी बार इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है. इससे पहले वर्ष 2013 और 2016 में राज्य में पहली और पांचवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद नियंत्रण बोर्ड (All India Police … Read More

SIR के खिलाफ राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के 9 नेताओं की याचिका पर SC ने जारी किया नोटिस, CJI बोले- एक याचिकाकर्ता के आचरण पर भी पूछेंगे सवाल

जोहार लाइव ब्यूरो सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार 15 अक्टूबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नौ नेताओं की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को चुनौती दी गई है. मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी को नोटिस जारी किया. नोटिस जारी करते हुए सीजेआई ने मौखिक रूप से कहा, “हम याचिकाकर्ताओं में से एक से उनके आचरण के … Read More

आंदोलनरत छात्रों, वकीलों, अभिनेताओं का संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिये किसने क्या कहा

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रेस क्लब में नेहा बोरा और अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल उठाए. इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण और अभिनेता प्रकाश राज भी मौजूद रहे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के साथ कथित मारपीट, हिरासत में लिए जाने, कैमरे छीने जाने और SIR के खिलाफ चल रहे आंदोलन का मुद्दा उठाया गया. नेहा बोरा ने कहा कि पत्रकारों के हाथ में प्रेस कार्ड होने के बावजूद उन्हें हिरासत में लिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि क्विंट और कारवां के पत्रकारों के साथ मारपीट की गई … Read More

जमशेदपुर में कल्लू घोष की हत्या के दोषियों को राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने चार भाइयों की उम्रकैद बरकरार रखी

जोहार लाइव ब्यूरो रांची: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित धातकीडीह हरिजन बस्ती में कल्लू घोष की गोली मारकर हत्या के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने चार भाइयों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है. अदालत ने दोषियों की ओर से दायर दोनों आपराधिक अपीलों को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष के गवाहों की गवाही और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की पुष्टि होती है. ऐसे में निचली अदालत के फैसले में हस्तक्षेप करने का कोई कानूनी आधार नहीं है. जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने 15 अक्टूबर 2026 को यह फैसला सुनाया. अदालत … Read More

अमेरिका : मंदिर पर गोली चलाने की थी योजना, भारत सरकार ने लिया संज्ञान

अमेरिका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा इलाके में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी करने की कथित साजिश के मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है. भारत के विदेश मंत्रालय ने 15 अक्टूबर को इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए अमेरिकी अधिकारियों से मामले की गहन जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि कथित साजिश में हिंदू-विरोधी और नस्लवादी तत्वों की मौजूदगी तथा भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा के संदर्भ विशेष … Read More

दिल्ली के लाल किला मैदान में रामलीला के मंच पर दिखे केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, निषादराज गुह की निभाई भूमिका

जोहार लाइव ब्यूरो केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव ने दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित लव-कुश रामलीला में अभिनय किया. बुधवार रात आयोजित मंचन में उन्होंने रामायण के महत्वपूर्ण पात्र निषादराज गुहा की भूमिका निभाई. उरांव रामायण के उस प्रसंग से जुड़े किरदार में मंच पर नजर आए, जिसमें भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान निषादराज गुहा से उनकी मुलाकात होती है. इस प्रसंग में निषादराज गुहा भगवान श्रीराम का स्वागत करते हैं और अगले दिन उन्हें विदा करते हैं. भगवान श्रीराम से क्या है निषादराज गुहा का संबंध? रामायण के अनुसार, निषादराज गुहा भगवान श्रीराम के वनवास … Read More

ओडिशा : NIT राउरकेला के शोधकर्ताओं ने कटहल के छिलके से बनाया फ्लोराइड हटाने वाला पदार्थ, लैब में 90 प्रतिशत तक सफल

राउरकेला: ओडिशा स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) राउरकेला के शोधकर्ताओं ने कटहल के बेकार छिलकों से पानी में मौजूद फ्लोराइड हटाने वाला एक पदार्थ विकसित किया है. प्रयोगशाला में किए गए परीक्षणों के दौरान इस पदार्थ ने दूषित पानी से 90 प्रतिशत तक फ्लोराइड हटाने में सफलता हासिल की. यह शोध कृषि अपशिष्ट के उपयोग से पेयजल शोधन की कम लागत वाली तकनीक विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस शोध को प्रो. सुस्मिता मिश्रा और डॉ. प्रतिमा मिंज ने किया है. शोधकर्ताओं ने कटहल के छिलकों से सक्रिय कार्बन तैयार कर उसे जिरकोनियम से संशोधित … Read More

कलाम जयंती विशेष : जब झारखंड के आदिवासी गांव में बच्चों से मिलने रुक गए थे राष्ट्रपति कलाम

देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती 15 अक्टूबर को मनाई जाती है. 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे कलाम को देश ‘मिसाइल मैन’ और ‘पीपुल्स प्रेसिडेंट’ के नाम से याद करता है. विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कलाम की पहचान एक ऐसे राष्ट्रपति के रूप में भी रही, जिनकी दिलचस्पी बच्चों और युवाओं से संवाद करने में थी. झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से भी उनकी यादें जुड़ी हैं. वे 2001 में चंदनकियारी, 2002 में झरिया, फरवरी 2004 में राष्ट्रपति के रूप में रांची, जमशेदपुर और मरांगहातु तथा … Read More

SIR को सही ठहराने वाले अपने फैसले पर सुप्रीम कोर्ट फिर विचार करे : अभय ओक

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभय ओक ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मई 2026 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार की जरूरत बताई है. उन्होंने कहा कि केवल प्री-फिल्ड एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं करने के आधार पर किसी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जा सकता. एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने निर्वाचन आयोग के अधिकारों और SIR लागू करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए. जस्टिस ओक ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर आपत्ति जताई, जिसमें CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21(3) के … Read More

फिर क्यों उठा अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला, कौन हैं दुष्यंत कुमार गौतम जिनकी राज्यपाल नियुक्ति का हो रहा विरोध

भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. अंकिता के माता-पिता इस नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं. इसी सिलसिले में बुधवार रात, 14 अक्टूबर को दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. गुरुवार तड़के पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. अंकिता के माता-पिता की मांग है कि कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More