सीजीएल पर हाईकोर्ट का फैसला, तीन दिन बाद भी सन्नाटा: जिस आंदोलन ने परीक्षा रद्द कराई, वही अब चुप क्यों?
झारखंड हाईकोर्ट ने 6 नवंबर को जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने की सरकारी अधिसूचना निरस्त कर दी. फैसले को तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन जिस छात्र आंदोलन के दबाव में यह परीक्षा रद्द हुई थी, उसकी ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच और दूसरे छात्र संगठनों ने न फैसले पर कुछ कहा है, न आगे की रणनीति बताई है. यह खामोशी इसलिए चौंकाती है क्योंकि इस मंच का रुख अगस्त में बिल्कुल अलग था. 20 अगस्त को जब हाईकोर्ट ने जेपीएससी की नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक लगाई, तो मंच ने सरकार … Read More