AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी, POCSO कोर्ट ने कहा. अपराध की गंभीरता मौत की सजा की हकदार

रांची. रांची के अतिरिक्त न्यायिक आयुक्त चतुर्थ सह विशेष न्यायाधीश POCSO एक्ट की अदालत ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी नसर अंसारी उर्फ नेशर अंसारी को मौत की सजा सुनाई है. अदालत ने IPC की धारा 302 और POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत उसे डेथ सेंटेंस दिया है. इसके अलावा सबूत मिटाने के अपराध में IPC की धारा 201 के तहत सात साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है. जुर्माना नहीं देने पर छह महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा. यह फैसला 12 … Read More

झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

सिमडेगा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में फाइनल फुल ड्रेस परेड रिहर्सल हुआ. उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने स्टेडियम पहुंचकर रिहर्सल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया. रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि के आगमन, जनरल सैल्यूट, राष्ट्रीय गीत, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड सलामी, मार्च पास्ट, बैंड डिस्प्ले और पारितोषिक वितरण समेत समारोह के विभिन्न चरणों का अभ्यास कराया गया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान से होगा. इस वर्ष परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की कुल 11 प्लाटून शामिल होंगी. इस … Read More

जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

आनंद दत्त/किसलय शानू पहली खबर में हमने बताया था कि कैसे झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन (जेपीएससी) के तत्कालीन चेयरमैन ने 2 करोड़ रुपए और 20 प्रतिशत अतिरिक्त कमीशन तय करने के बाद टीडीपीएल कंपनी को काम सौंपा और फिर उसे सीट बेचने का रास्ता खोल दिया. दूसरी कड़ी में बताया कि कैसे झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (सीजीएल) का पेपर लीक हुआ था. कहां से प्रश्न आए, कहां छात्रों को रखा गया, उन्हें प्रश्न और उसके उत्तर रटवाए गए और उसके बदले कितने पैसे लिए गए. तीसरी कड़ी में हमने बताया कि कैसे जेपीएससी के अध्यक्ष … Read More

खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

झारखंड की जमीन के नीचे सिर्फ कोयला, लोहा और दूसरे खनिज नहीं हैं, बल्कि सरकार की बड़ी कमाई भी छिपी है. वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में झारखंड ने Mineral Bearing Land Cess से करीब ₹14,656 करोड़ की कमाई का अनुमान लगाया है. अब केंद्र सरकार के नए Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Bill, 2026 में इसी तरह के सेस पर शर्तें और सीमाएं लगाने का प्रस्ताव है. ऐसे में बड़ा सवाल है, क्या झारखंड अपनी खनिज वाली जमीन से मिलने वाले इस हजारों करोड़ के राजस्व पर पहले जैसा अधिकार रख पाएगा? लेकिन पहले समझिए कि ₹14,656 … Read More

JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

रांची. 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की सूचना को लेकर छात्र संगठनों ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई कार्यक्रम तय नहीं है. छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास घेराव की खबर को पूरी तरह अफवाह बताया है. छात्र संगठनों का कहना है कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेरने को लेकर उनकी ओर से न तो कोई घोषणा की गई है और न ही ऐसा कोई कार्यक्रम निर्धारित है. इसके बावजूद सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मुख्यमंत्री आवास घेराव की सूचना प्रसारित हो रही है, जिसे संगठनों ने भ्रामक और अफवाह करार दिया है. JPSC JSSC रिफॉर्म मंच … Read More

झारखंड: स्वतंत्रता दिवस समारोह में ड्रोन पर रोक, सिर्फ अधिकृत ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी

रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले राजकीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त व्यवस्था की है. सुरक्षा कारणों से समारोह के दौरान निजी ड्रोन से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. सिर्फ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अधिकृत ड्रोन से ही समारोह की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जाएगी. दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की हुई संयुक्त ब्रीफिंग समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे. आयोजन को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए गुरुवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग हुई. जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश … Read More

JPSC JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने कहा – देवेंद्र महतो से मिलने से रोक रही है सरकार

JPSC JSSC प्रकरण को लेकर अभ्यर्थी न्याय मंच ने गुरुवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एक प्रेस कांफ्रेस रखा था. यह प्रेस कांफ्रेस JPSC JSSC के लीडर देवेंद्रनाथ महतों को लेकर की गई थी. जिसमें कहा जा रहा है कि अभ्यर्थी न्याय मंच के सदस्यों को देवेंद्र नाथ महतो से मिलने से रोका जा रहा है. अभ्यर्थी मंच के दिनबंधु मंडल ने जोहार लाइव को बताया कि वे देवेंद्रनाथ महतो को अन्य अच्छे अस्पताल में इलाज कराना चाहते हैं, लेकिन सरकार उन्हें अन्य अस्पताल में ले जाने से रोक रहे हैं. इसके साथ ही अभ्यर्थी मंच के लोगों को … Read More

खबरें संसद की: ‘केरल’ से ‘केरलम’ तक, दो साल पुरानी मांग को संसद की मंजूरी

केरल के आधिकारिक नाम को ‘Kerala’ से ‘Keralam’ करने की लंबे समय से चली आ रही मांग अब एक अहम पड़ाव पर पहुंच गई है. Kerala (Alteration of Name) Bill, 2026 को लोकसभा के बाद राज्यसभा ने भी 12 अगस्त को मंजूरी दे दी. इसके साथ ही संविधान में दर्ज राज्य का नाम बदलने की संसदीय प्रक्रिया पूरी हो गई है. अब बिल राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून का रूप लेगा. बिल का मकसद संविधान की First Schedule में दर्ज ‘Kerala’ नाम को बदलकर ‘Keralam’ करना है. इसके लिए संविधान के संबंधित प्रावधानों में भी जरूरी संशोधन किए जाएंगे. … Read More

JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब और तेज होने के संकेत हैं. करीब 20 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों के अगले कदम को लेकर रांची जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. आंदोलनकारी छात्रों ने भले ही 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन खुफिया इनपुट के बाद कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 100 से ज्यादा अतिरिक्त जवान तैनात मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में 100 से … Read More

NIA

6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

जोहार लाइव ब्यूरो. रांची मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को तमिलनाडु और मिजोरम में एक साथ 13 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. यह कार्रवाई नवंबर 2024 में अंडमान सागर में म्यांमार की एक नाव से 6016.87 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद होने के मामले में की गई है. NIA की टीमों ने तमिलनाडु में आठ और मिजोरम में पांच स्थानों पर तलाशी ली. तलाशी में भारतीय और विदेशी मुद्रा बरामद तलाशी के दौरान जांच एजेंसी को बड़ी मात्रा में भारतीय और विदेशी मुद्रा भी मिली. चेन्नई में 71 … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More