Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 13, 2026Updated:August 13, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब और तेज होने के संकेत हैं. करीब 20 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों के अगले कदम को लेकर रांची जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है.
    आंदोलनकारी छात्रों ने भले ही 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन खुफिया इनपुट के बाद कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

    100 से ज्यादा अतिरिक्त जवान तैनात

    मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में 100 से अधिक अतिरिक्त सशस्त्र जवान लगाए गए हैं. इनमें झारखंड जगुआर और झारखंड आर्म्ड पुलिस के जवान शामिल हैं.
    सूचना भवन चौक से राम मंदिर चौक तक बैरिकेडिंग कर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री आवास के आसपास करीब 500 मीटर के दायरे में सुरक्षा को विशेष रूप से मजबूत किया गया है. पूरे इलाके में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखे जाने की जानकारी है. सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

    रास्ते बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

    सुरक्षा व्यवस्था के कारण कांके रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ है. सूचना भवन से एटीआई की ओर जाने वाला रास्ता बंद किया गया है.
    मोरहाबादी और कचहरी चौक की तरफ से कांके रोड की ओर आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है. यानी आंदोलन से पहले ही प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा का घेरा तैयार कर दिया है.

    20 दिन से जारी है छात्रों का आंदोलन

    छात्र करीब 20 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे हैं. उनकी मुख्य मांग JPSC और JSSC की विवादित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार है.
    छात्र खास तौर पर JPSC सिविल सेवा और JSSC-CGL परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों की CBI जांच की मांग कर रहे हैं.

    10 अगस्त को विधानसभा घेराव में हुआ था टकराव

    इस आंदोलन का सबसे बड़ा टकराव 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान हुआ था. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच स्थिति बिगड़ गई थी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया. इसके बाद लाठीचार्ज भी हुआ.
    पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों ने आंदोलन और तेज करने की बात कही थी. अब मुख्यमंत्री आवास के आसपास बढ़ी सुरक्षा को इसी आंदोलन के अगले संभावित चरण से जोड़कर देखा जा रहा है.

    छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्षी दल भी सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं. भाजपा नेताओं ने पहले मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था.
    अब निगाह 20 अगस्त पर है. छात्रों की ओर से मुख्यमंत्री आवास घेराव का औपचारिक ऐलान भले अभी सामने नहीं आया है, लेकिन प्रशासन की तैयारियों से साफ है कि संभावित प्रदर्शन को लेकर सरकार और पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी में हैं.

    Also Read: झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    JPSC - JSSC
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट
    Next Article जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.