JPSC JSSC प्रकरण को लेकर अभ्यर्थी न्याय मंच ने गुरुवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एक प्रेस कांफ्रेस रखा था. यह प्रेस कांफ्रेस JPSC JSSC के लीडर देवेंद्रनाथ महतों को लेकर की गई थी. जिसमें कहा जा रहा है कि अभ्यर्थी न्याय मंच के सदस्यों को देवेंद्र नाथ महतो से मिलने से रोका जा रहा है.
अभ्यर्थी मंच के दिनबंधु मंडल ने जोहार लाइव को बताया कि वे देवेंद्रनाथ महतो को अन्य अच्छे अस्पताल में इलाज कराना चाहते हैं, लेकिन सरकार उन्हें अन्य अस्पताल में ले जाने से रोक रहे हैं. इसके साथ ही अभ्यर्थी मंच के लोगों को मिलने से रोका जा रहा है.
देवेंद्र ने 12 अगस्त को जयपाल सिंह स्टेडियम जाने की मांगी थी इजाजत
बता दें, देवेंद्र नाथ महतो 12 अगस्त को सदर अस्पताल से सत्याग्रह स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाने की अनुमति मांगी थी. वह भूख हड़ताल के कारण वर्तमान में सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. बीते 10 अगस्त को विधानसभा में घेराव के दौरान धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है.
देवेंद्र महतो ने कहा था कि उनका शरीर अस्पताल में उपचाराधीन है, लेकिन उनकी आत्मा और संकल्प उन छात्र – छात्राओं के बीच है, जो अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
Also Read: झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन


