Bhagalpur : भागलपुर में एक बार फिर से बम की धमकी ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। यह मामला जिले के समाहरणालय से जुड़ा है, जहां ईमेल के जरिए धमकी दी गई कि परिसर में बम लगाया गया है।
प्रशासन में अफरा-तफरी
धमकी मिलते ही समाहरणालय प्रशासन और पुलिस हड़कंप मच गया। सभी अधिकारियों ने तत्काल सुरक्षा बढ़ा दी और परिसर के चारों तरफ पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है ताकि कोई भी खतरा न रह जाए।
बम निरोधक और डॉग स्क्वायड की टीम सक्रिय
संभावित खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। टीम ने समाहरणालय के हर कोने की बारीकी से तलाशी शुरू कर दी है। अधिकारी बार-बार यह कह रहे हैं कि सुरक्षा को लेकर कोई भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
पिछले मामलों का डर
यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी भागलपुर सिविल कोर्ट को बम धमकी मिली थी। पिछले दो हफ्तों में बिहार के कई न्यायालयों को इसी तरह की धमकियां मिली हैं। लगातार इस तरह की घटनाओं के चलते प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता लगातार बढ़ रही है।
साइबर सेल ने शुरू की जांच
पुलिस का कहना है कि धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है। धमकी देने वाले का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच भी जारी है।
Also Read : बिहार विधानसभा में राजद का जोरदार प्रदर्शन, विकास–शिक्षा और शराबबंदी पर सरकार को घेरा

