Khunti : खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के गुयु गांव में सोमवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रोहित तिग्गा (25 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रोहित अपने घर पर था। तभी उसके दो दोस्त उसे घर से बाहर बुलाकर ले गए। इसके बाद तीनों गांव में अलाव के पास खड़े थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधी ने पीछे से आकर रोहित पर गोली चला दी।
गोली लगते ही रोहित गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे गांव में भय और शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Also Read : पलामू में स्कूल बस और बाइक की टक्कर, युवक की मौ’त
Also Read : छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर डाल दिया था खौलता तेल, एक आरोपी गिरफ्तार
Also Read : सरायकेला-चाईबासा रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौ’त
Also Read : अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ कोचिंग संस्थान का आज होगा शुभारंभ
Also Read : सीएम हेमंत सोरेन ने 8 वर्षीय एलेक्स मुंडा की कहानी पर लिया संज्ञान, डीसी को दिया यह आदेश


