Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को जपला–छतरपुर मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गम्हरिया गांव के पास स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक धर्मेंद्र यादव (छपारदग सिकनी) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।
सूचना पर मौके पर हुसैनाबाद के सीओ पंकज कुमार, बीडीओ सुनील वर्मा और थाना प्रभारी सोनू चौधरी अपने दल-बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।
बताया गया कि सेस स्कूल जपला की बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Also Read : छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर डाल दिया था खौलता तेल, एक आरोपी गिरफ्तार

