Giridih : गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम एक महिला के ऊपर खौलता तेल डाल दिया गया। घटना छेड़खानी के विवाद से जुड़ी हुई है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर की दुकान में पकौड़ी बना रही थी। तभी बगल के गांव के रहने वाले उदय चौधरी और मनीष चौधरी आए और उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने महिला के ऊपर खौलता तेल डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पूर्व मुखिया राजेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता का परिवार इसी दुकान से अपना गुजर-बसर करता है। उन्होंने कहा कि दोनों लड़के बदतमीज स्वभाव के हैं और पहले भी गलत हरकतें कर चुके हैं। अब मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुफस्सिल थानेदार श्याम किशोर महतो ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी उदय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मनीष चौधरी की तलाश जारी है।
Also Read : सरायकेला-चाईबासा रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौ’त


