Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला में सरायकेला-चाईबासा रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बड़ा थलको गांव के पास चाईबासा की ओर से आ रहे ट्रक और सरायकेला की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार (JH05AQ-4961) में आमने-सामने टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को सदर अस्पताल, चाईबासा ले जाते समय रास्ते में ही जान चली गई। इस हादसे में कार में बैठा एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।
घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया, जहां से उसे जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है।


