Johar Live Desk : आजकल बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या आम होती जा रही है। स्ट्रेस, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और हार्मोनल बदलाव इसके मुख्य कारण माने जाते हैं। लगातार बाल गिरने से न सिर्फ लुक बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सही देखभाल और घरेलू उपायों से बालों की ग्रोथ को दोबारा बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इनमें सबसे आसान और असरदार तरीका है तेल की मालिश। तेल से मालिश करने से स्कैल्प को पोषण मिलता है, बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है।
तेल की मालिश का सही तरीका
बालों की ग्रोथ के लिए भृंगराज तेल, कैस्टर ऑयल, नारियल तेल और रोजमेरी ऑयल को फायदेमंद माना जाता है। मालिश से पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लेना चाहिए, ताकि वह स्कैल्प में अच्छे से समा सके। उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए 10 से 15 मिनट तक मालिश करें। रात के समय तेल लगाना ज्यादा असरदार माना जाता है, जिससे तेल पूरी रात स्कैल्प में रहकर काम कर सके। सुबह माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। बेहतर नतीजों के लिए हफ्ते में 3 से 4 बार नियमित रूप से तेल की मालिश करने की सलाह दी जाती है।
खानपान और लाइफस्टाइल भी जरूरी
तेल की मालिश के साथ-साथ डाइट में प्रोटीन, आयरन, ओमेगा-3 और विटामिन-ई से भरपूर चीजें शामिल करें। पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करने के लिए योग व ध्यान करें।
Also Read : सोना-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट


