Ranchi : अगर आप सोने या चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज यानी सोमवार के ताजा भाव जरूर जान लें। हाल के दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, हालांकि फिलहाल रांची समेत कई शहरों में रेट स्थिर बने हुए हैं। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,24,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,30,730 रुपये के भाव पर बिक रहा है। चांदी की कीमत भी स्थिर है और यह 2,26,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची जा रही है। रविवार की तुलना में आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अन्य शहरों के रेट
- बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,25,400 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी 2,05,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
- जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,23,000 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,34,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,07,620 रुपये प्रति किलो है।
- देवघर में 22 कैरेट सोने का भाव 1,23,072 रुपये, 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,07,620 रुपये प्रति किलो है।
सोना खरीदते समय रखें ध्यान
सोने के गहने खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क जरूर जांचें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होता है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) जारी करता है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क होता है, इसलिए सही जानकारी के साथ ही खरीदारी करें।
Also Read : बिहार में नए साल पर बड़ी भर्ती की तैयारी, तीन लाख से अधिक पदों पर होगी बहाली


