Ranchi : सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही 8 वर्षीय एलेक्स मुंडा की कहानी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यान खींचा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने एलेक्स की शिक्षा में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
पत्रकार सनी शारद ने ट्विटर पर एलेक्स की मार्मिक तस्वीर साझा की थी। ट्वीट में बताया गया कि रांची के रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू में चौधरी फ़्यूल पेट्रोल पंप की रोशनी के नीचे हर रात एलेक्स पढ़ाई करता है। उसकी मां नूतन टोप्पो दिनभर पेट्रोल पंप पर मेहनत-मजदूरी करने के बाद रात को बेटे को पढ़ाती हैं।
सनी शारद ने बताया कि सात साल पहले पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी नूतन टोप्पो के कंधों पर आ गई। उन्होंने मां-बेटे के संघर्ष और जज़्बे की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि एलेक्स एक दिन अपने परिवार का नाम रोशन करेगा।
जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर एलेक्स की पढ़ाई के लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही है।
.@DC_Ranchi संज्ञान लें एवं एलेक्स की पढ़ाई हेतु हर संभव मदद पहुंचाते हुए सूचित करें। https://t.co/TtGBPUpWPL
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 21, 2025
Also Read : पुंदाग ओपी के थाना प्रभारी हटाए गए, नए थानेदार की तैनाती
Also Read : सारंडा के जंगलों में छिपे नक्सलियों के खिलाफ ओडिशा पुलिस का बड़ा कदम
Also Read : रांची में हॉकी का महाकुंभ, 28 दिसंबर से शुरू होगी लीग


