Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में 3 पाकिस्तानी छात्र की पीटकर हत्या, MEA ने भारतीयों को दी घर से बाहर न निकलने की सलाह
    ट्रेंडिंग

    मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में 3 पाकिस्तानी छात्र की पीटकर हत्या, MEA ने भारतीयों को दी घर से बाहर न निकलने की सलाह

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारतीय और पाकिस्तानी छात्रों की जान खतरे में है. दरअसल, किर्गिस्तान से खबर आई है कि वहां के स्थानीय लोगों ने तीन पाकिस्तानी छात्रों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. स्थानीय लोग अन्य पाकिस्तानी छात्रों को भी निशाना बना रहे हैं. चूंकि भारतीय और पाकिस्तानी एक जैसे दिखते हैं, इसलिए यह भारतीय छात्रों के लिए भी खतरा है. ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने किर्गिस्तान में रहने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है और उन्हें घर के अंदर ही रहने की सलाह दी है.

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है कि ‘हम भारतीय छात्रों के संपर्क में हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन छात्रों को घर के अंदर रहने और किसी भी समस्या होने पर दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी गई है. भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी किर्गिस्तान के हालात पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि ‘हम भारतीय छात्रों के कल्याण के लिए बिश्केक की स्थिति पर नजर रख रहे हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. हालाँकि, भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फिलहाल घर के अंदर ही रहें और दूतावास के संपर्क में रहें.

    हिंसा भड़कने की वजह क्या है?

    किर्गिस्तान में पाकिस्तानी छात्रों के खिलाफ हिंसा का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कुछ मिस्र और अरब छात्रों का स्थानीय लोगों के साथ झगड़ा हुआ और अरब छात्रों पर हमला किया गया. स्थानीय लोगों से मारपीट की थी. दावा किया जा रहा है कि इसके लिए पाकिस्तानी छात्रों को जिम्मेदार ठहराया गया और स्थानीय लोगों ने पाकिस्तानी छात्रों पर हमला कर दिया. स्थानीय लोगों के हमले में तीन पाकिस्तानी छात्रों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. कई अन्य छात्रों को भी निशाना बनाया गया है. स्थानीय लोगों ने छात्रों के हॉस्टल पर हमला बोल दिया और वहां मिले छात्रों की पिटाई कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस हॉस्टल में हमला हुआ, वहां कई भारतीय और बांग्लादेशी छात्र भी रहते हैं. ऐसे में इन छात्रों के लिए भी खतरा है.

    इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर दौड़ी खबर तो हरकत में आया उत्पाद विभाग, कार्रवाई की तैयारी

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया पर दौड़ी खबर तो हरकत में आया उत्पाद विभाग, कार्रवाई की तैयारी
    Next Article Jamtara Weather : गर्मी और उमस ने किया बेहाल, बढ़ी परेशानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    July 3, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    झारखंड : राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सिक्योरिटी, अपनी ही सरकार के किस बात से ‘इंबैरेस’ हो गए वित्त मंत्री?

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.