Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»16 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 45 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और नकली नोट बरामद
    क्राइम

    16 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 45 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और नकली नोट बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: साइबर अपराधियों के एक संगठन का पर्दाफाश करते हुए बोकारो पुलिस ने गिरोह के 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 45 मोबाइल फोन, 13 स्पेयर सिम कार्ड, 1320 कूपन कार्ड, 3020 विनर लेटर सहित 100, 50 और 200 के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं. आम लोगों को झांसा में डालकर ठगी का शिकार करने वाला यह गिरोह बोकारो के बारी कोऑपरेटिव कॉलोनी और मनमोहन सिंह कोऑपरेटिव कॉलोनी से पकड़ा गया. सभी साइबर अपराधी बिहार के नवादा, नालंदा और जमुई के रहने वाले बताए गए हैं. गिरोह मुद्रा लोन दिलाने, लॉटरी की राशि भेजने तथा स्क्रैच कार्ड का लालच देकर आम लोगों को प्रभावित करता था और फिर उन्हें चूना लगा देता था. अंतर प्रांतीय स्तर पर इस गिरोह के तार जुड़े पाए गए हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रलोभन देकर लूटते थे 

    पुलिस को जानकारी मिली है कि पटना से बैठकर इस गिरोह का सरगना सुमित इन साइबर अपराधियों को निर्देश देता था. इंस्टाग्राम, फेसबुक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह का प्रलोभन देकर लोगों को लखपति बनाने और उनकी दशा और दिशा सुधारने की बात करता था. फिर उनकी गाढी कमाई को कई तरह से लूट लेता था. एक लंबे समय से पुलिस साइबर अपराधियों से परेशान थी और आम लोग इसके झांसी में आकर अपनी कमाई लुटवा रहे थे. पर अब पुलिस ने इसके 16 लोगों को गिरफ्तार कर काफी हद तक साइबर अपराध पर अंकुश लगाने का दावा किया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि इन अपराधियों के पास नकली नोट कहां से आए और नकली नोट के कारोबार से गिरोह किस तरह से जुड़ा हुआ था.

    ये भी पढ़ें: फैसला ऑन द स्पॉट, पलामू के तीन लोग हुए मॉब लिंचिंग के शिकार

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज साइबर अपराधी सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व सांसद के आवास पर मकर संक्रांति का आयोजन, कार्यकर्ताओं ने लिया दही-चूड़ा का आनंद
    Next Article रांची पहुंचे राज्यपाल, सियासी महकमे में कितनी बढ़ेगी हलचल?

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.