Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची पहुंचे राज्यपाल, सियासी महकमे में कितनी बढ़ेगी हलचल?
    झारखंड

    रांची पहुंचे राज्यपाल, सियासी महकमे में कितनी बढ़ेगी हलचल?

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के रांची पहुंचने और मुख्यमंत्री द्वारा ईडी को जवाब दिए जाने का इत्तेफाक एक ही दिन हुआ है. इसे लेकर झारखंड में सियासी बाजार गर्म होने लगा है.

    रांची: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के रांची पहुंचने से कयासों का बाजार फिर से गर्म होने लगा है. राज्यपाल के रांची पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को अपना जवाब भिजवाया है. ईडी ने मुख्यमंत्री को 16 से 20 जनवरी तक का समय दिया है, यदि इस बीच वे आकर अपना बयान दर्ज नहीं करवाते हैं, तो ईडी उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है. इन तमाम संभावनाओं को लेकर कई तरह के कयास पिछले 15 दिन से लगाए जा रहे हैं, लेकिन सबकुछ इस बात कर निर्भर करता है कि ईडी का अगला कदम क्या होगा.

    राज्यपाल ने पत्रकारों से नहीं की कोई बात

    रांची एयरपोर्ट से राज्यपाल सीधा राजभवन के लिए रवाना हो गए. उन्होंने पत्रकारों से कोई बात नहीं की. उनका गाड़ी भी एयरपोर्ट के अंदर से ही निकली और बिना रुके राजभवन की तरफ बढ़ गई. इस पूरे मसले पर राज्यपाल ने काफी पहले से ही चुप्पी साध रखी है.

    राज्यपाल के पास है तुरुप का इक्का

    झारखंड में उठे सियासी भूचाल के बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. हेमंत पर ईडी द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई के बाद ही राज्यपाल की भूमिका केंद्र में आ जाएगी. नए सीएम के चुनाव से लेकर, सरकार द्वारा बहुमत सिद्ध करने तक में भी राज्यपाल सीधे तौर पर जुड़े हैं. इन सबके अलावा उनके पास चुनाव आयोग को वो लिफाफा अभी भी है, जिसके खुलने पर चुनाव आयोग की अनुशंसा के आधार पर भी कोई कार्रवाई की जा सकती है. यह अनुशंसा अवैध खनन पट्टा के मामले में की गई थी, जिसे राज्यपाल ने कभी सार्वजनिक नहीं किया.

    20 के बाद ही कोई हलचल संभव

    यह तो तय है कि अलगा इस सियासी खेल का अगला मोहरा 20 जनवरी के बाद ही चला जाएगा. यदि 20 तक हेमंत ईडी के दफ्तर में उपस्थित नहीं होते हैं, तो ईडी कार्रवाई के स्तर पर क्या करेगी, यह देखने वाली बात होगी. और यदि हेमंत उपस्थित हो जाते हैं, तो फिर यह देखना दिलचस्प होगा कि हेमंत अपने बयान में क्या दर्ज करवाते हैं और ईडी उससे कितना संतुष्ट होती है. फिलहाल 20 जनवरी तक का इंतजार सभी को है.

    ये भी पढ़ें: यह क्या बोल दिए कार्यकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, गरमायी राजनीति

    अवैध खनन पट्टा आज की खबर ईडी करंट न्यूज चुनाव आयोग जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची राज्यपाल राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हेमंत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article16 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 45 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और नकली नोट बरामद
    Next Article ED की दबिश के बीच आया सीएम का जवाब, 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास आकर ले सकते हैं बयान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, मगध ज़ोन को फिर सक्रिय करने की साजिश बेनकाब

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्य प्रदेशः UCC लागू करने की तैयारी, आदिवासियों के लिए राहत भरी सिफारिश

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026
    Latest Posts

    माओवादी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, मगध ज़ोन को फिर सक्रिय करने की साजिश बेनकाब

    July 14, 2026

    मध्य प्रदेशः UCC लागू करने की तैयारी, आदिवासियों के लिए राहत भरी सिफारिश

    July 14, 2026

    14 जुलाई 2012: जब भारत में भेजा गया आखिरी टेलीग्राम, खत्म हुआ 163 साल पुराने संचार युग का सफर

    July 14, 2026

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.