Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार विधानसभा बजट सत्र : सदन में डिप्टी सीएम का वीडियो वायरल, राजद ने बोला हमला
    ट्रेंडिंग

    बिहार विधानसभा बजट सत्र : सदन में डिप्टी सीएम का वीडियो वायरल, राजद ने बोला हमला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2026Updated:February 19, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजनीति में एक नया मसाला खड़ा हो गया है। राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें सदन में कुछ रगड़कर मुंह में डालते देखा जा सकता है। विपक्षी आरजेडी ने इसे ‘खैनी खाने की निंजा तकनीक’ बता कर शेयर किया, वहीं समर्थक कह रहे हैं कि यह सिर्फ ‘लौंग’ या कोई आयुर्वेदिक चीज हो सकती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने जमकर बहस और मीम्स की बौछार लगा दी है।

    क्या हुआ सदन में?

    वीडियो में दिख रहा है कि सम्राट चौधरी अपनी सीट पर बैठे किसी पदार्थ को हथेली पर रगड़ते हैं और फिर मुंह में डाल लेते हैं। वीडियो में वे नीले कुर्ते में नजर आ रहे हैं, और पीछे अन्य विधायक बहस में व्यस्त हैं। आरजेडी ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “80 चुटकी 90 ताल रगड़के… मुंह में डाल। ये है बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी। सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक!” खैनी बिहार में आम है, लेकिन सदन में नशीले पदार्थ या खाने-पीने पर रोक है, क्योंकि विधानसभा को लोकतंत्र का मंदिर माना जाता है।

    सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक!
    #Bihar #india #News #RJD pic.twitter.com/NrpsEYQSD7

    — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) February 18, 2026

    विपक्ष ने किया हमला

    आरजेडी ने इस वीडियो को भाजपा-जदयू सरकार पर हमला करने का हथियार बना लिया है। पार्टी ने कहा कि जब उप मुख्यमंत्री खुद सदन में खैनी खा रहे हैं, तो राज्य में नशा मुक्ति कैसे होगी? तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “नीतीश कुमार की सरकार में डिप्टी सीएम खैनी चबा रहे हैं, और जनता को शराबबंदी का पाठ पढ़ाया जा रहा है।”

    सोशल मीडिया पर मीम्स और टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। कुछ ने इसे शर्मनाक बताया, तो कुछ ने इसे कुशवाहा समाज के लिए अपमानजनक भी बताया।

    भाजपा का जवाब : ‘यह सिर्फ लौंग है’

    भाजपा ने इसे विपक्ष की साजिश बताकर खारिज कर दिया। सम्राट चौधरी के करीबी सूत्रों का कहना है कि यह खैनी नहीं, बल्कि लौंग या आयुर्वेदिक चीज थी। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, “सम्राट जी बिहार के विकास पर फोकस कर रहे हैं, और विपक्ष पुरानी राजनीति कर रहा है।” कुछ समर्थकों ने वीडियो को एडिटेड बताया और इसे सामान्य घटना करार दिया।

    Also Read : विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन शुरू, कर्मचारियों की कमी पर उठे सवाल

    Bihar Bihar Assembly Bihar Politics Bjp Budget Session 2026 cloves Deputy Chief Minister Bihar House decorum Khaini controversy Kushwaha community memes political controversy Rjd Samrat Chaudhary social media viral Tejashwi Yadav आरजेडी उप मुख्यमंत्री बिहार कुशवाहा समुदाय खैनी विवाद तेजस्वी यादव बजट सत्र 2026 बिहार बिहार राजनीति बिहार विधानसभा भाजपा मीम्स राजनीतिक विवाद लौंग सदन मर्यादा सम्राट चौधरी सोशल मीडिया वायरल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह-पचंबा मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे शिक्षक
    Next Article पटना हाईकोर्ट ने 42 विधायकों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.