Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना हाईकोर्ट ने 42 विधायकों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब… जानें क्यों
    बिहार

    पटना हाईकोर्ट ने 42 विधायकों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2026Updated:February 19, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना हाईकोर्ट ने चुनावी विवादों में फंसे 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक चेतन आनंद और गोह से राजद के विधायक भी शामिल हैं। अदालत ने सभी से तय समय में जवाब दाखिल करने को कहा है।

    गंभीर आरोप: वोट चोरी और हलफनामे में गड़बड़ी

    सूत्रों के अनुसार, इन विधायकों पर चुनाव के दौरान वोट चोरी करने और नॉमिनेशन के समय चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई और नामांकन के समय दाखिल किए गए शपथपत्र में तथ्य छुपाए गए या जानबूझकर गलत जानकारी दी गई।

    हाईकोर्ट ने सुनवाई में दिए निर्देश

    हाईकोर्ट ने इन याचिकाओं की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए सभी संबंधित विधायकों को नोटिस जारी किया। अदालत ने कहा कि सभी को तय समय में अपने पक्ष में जवाब देना होगा। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए इसे विचाराधीन रखा। अब अगली सुनवाई में अदालत विधायकों के जवाब और प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों को देखकर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

    Also Read : बिहार विधानसभा बजट सत्र : सदन में डिप्टी सीएम का वीडियो वायरल, राजद ने बोला हमला

    Assembly Speaker Prem Kumar Bihar news election dispute election process Energy Minister Vijendra Yadav Evidence former minister Jivesh Mishra irregularities in affidavit MLA Chetan Anand next hearing notice to MLAs Patna High Court petition Political Stir RJD MLA vote theft allegations अगली सुनवाई ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव चुनाव प्रक्रिया चुनावी विवाद पटना हाईकोर्ट पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा बिहार न्यूज याचिका राजद विधायक राजनीतिक हलचल विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार विधायक चेतन आनंद विधायकों को नोटिस वोट चोरी आरोप साक्ष्य हलफनामे में गड़बड़ी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा बजट सत्र : सदन में डिप्टी सीएम का वीडियो वायरल, राजद ने बोला हमला
    Next Article डेटा की तरह सस्ती होगी AI, जियो जोड़ेगा भारत को ‘इंटेलिजेंस एरा’ से : मुकेश अंबानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.