Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»JPSC / JSSC»JPSC परीक्षा अनियमितता केस में एल खियांग्ते को झटका, CID कोर्ट ने खारिज की जमानत
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा अनियमितता केस में एल खियांग्ते को झटका, CID कोर्ट ने खारिज की जमानत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 5, 2026Updated:September 5, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    L khyangte
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को बड़ा झटका लगा है. रांची की CID विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने मामले की गंभीरता और जांच एजेंसी की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों को देखते हुए फिलहाल उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया. जमानत नहीं मिलने के बाद एल खियांग्ते की न्यायिक हिरासत जारी रहेगी.

    1000 पन्नों की केस डायरी में क्या है?

    जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान CID ने बचाव पक्ष की दलीलों का जोरदार विरोध किया. जांच एजेंसी ने अदालत के सामने करीब 1000 पन्नों की केस डायरी पेश की. CID का कहना है कि जांच में आरोपियों के खिलाफ कई अहम साक्ष्य सामने आए हैं और मामले की जांच अभी महत्वपूर्ण चरण में है.

    CID ने अदालत में तर्क दिया कि JPSC परीक्षा में अनियमितता का मामला बेहद गंभीर है. जांच के दौरान परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसियों से कथित तौर पर कमीशन के रूप में मोटी रकम लिए जाने के आरोप भी सामने आए हैं. ऐसे में आरोपियों को जमानत मिलने पर जांच प्रभावित होने की आशंका है.

    24 से ज्यादा आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

    JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर CID ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है. इस हाईप्रोफाइल मामले में अब तक 24 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. जांच एजेंसी लगातार आरोपियों से पूछताछ और मामले से जुड़े साक्ष्यों को खंगाल रही है.

    करीब एक साल JPSC के अध्यक्ष रहे खियांग्ते

    एल खियांग्ते करीब एक साल तक JPSC के अध्यक्ष पद पर रहे थे. मामले में JPSC में लंबे समय तक कार्यरत रहीं श्वेता गुप्ता और अभय तिवारी समेत कई आरोपी पहले से न्यायिक हिरासत में हैं.  जांच में अभय तिवारी और उनके परिवार के कई सदस्यों को JPSC की अलग-अलग परीक्षाओं के जरिए नियुक्तियां मिलने की बात भी सामने आई है. इसी आधार पर CID मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

    CID विशेष अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद एल खियांग्ते के पास अब झारखंड हाईकोर्ट का रुख करने का विकल्प है. फिलहाल अदालत के आदेश के बाद उन्हें जेल में ही रहना होगा. मामले में आगे की जांच और सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं.

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    CID Court CID investigation Exam Irregularity government exam Jharkhand CID Jharkhand news JPSC JPSC Case JPSC Chairman JPSC Exam JPSC Irregularity Case JPSC scam L Khiyangte L Khiyangte Bail ranchi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
    Next Article क्या CM हेमंत सोरेन अप्रासंगिक हो गए हैं? : सुदेश महतो

    Related Posts

    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लुईस ब्राउन: IVF से जन्मी दुनिया की पहली बच्ची की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री को 48 साल पूरे

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : दूरदर्शन के पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ मानहानि का केस, जानिये किसने किया केस

    September 7, 2026
    Latest Posts

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026

    लुईस ब्राउन: IVF से जन्मी दुनिया की पहली बच्ची की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री को 48 साल पूरे

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.