Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»JPSC / JSSC»जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 5, 2026No Comments4 Mins Read16
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आनंद दत्त/किसलय शानू

    सीजीएल परीक्षा लीक केस में एसआईटी की जांच में अभी तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एसआईटी को आरंभिक जांच में पता चला है कि सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक के जरिये 100 से ज्यादा छात्र पास हुए थे. वर्तमान में सभी नौकरी कर रहे हैं. एसआईटी की जांच पूरी होने पर यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. जांच के बाद इनकी नौकरी जा सकती है. एसआईटी को जांच में पता चला है कि 100 छात्रों को पेपर लीक के जरिए हासिल प्रश्न पत्र से उत्तर रटाए गए थे. जिस छात्रों को जितने प्रश्नों के उत्तर याद रहे, उनका जवाब छात्रों ने सही लिखा और परीक्षा पास किए.

    रडार पर आए 100 छात्रों से सीआईडी पूछताछ करेगी. इनमें आधे से ज्यादा लोगों से एसआईटी पूछताछ कर चुकी है. जबकि आधे लोगों से पूछताछ की जानी बाकि है. इनसे पूछताछ के बाद अन्य छात्रों के नाम का खुलासा हो सकता है. जिसके बाद संबंधित छात्रों को भी सीआईडी पूछताछ के लिए नोटिस भेजेगी. फिर जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. उल्लेखनीय है कि इस केस में पूर्व में 15 लोगों की गिरफ्तारी पहले ही चुकी है. इन्हें जेल भेजा जा चुका है. तब सीआईडी की जांच में पेपर लीक का मामला सामने नहीं आया था. पेपर लीक से संबंधित प्रकरण की जांच शुरू होने के बाद 10 नए लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    एसआईटी की जांच में परीक्षा पास करनेवाले 8 लोगों का मिला मनी ट्रेल, जा चुके हैं जेल

    एसआईटी ने हाल के दिनों में जांच के क्रम में सीजीएल परीक्षा पास कर नौकरी करनेवाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है. जेल जानेवालों में अक्षय कुमार तिवारी, सुषमा कुमारी, समीर कुमार, उमेश कुमार राय, विजय कुमार तिवारी, दीपक कुमार, आनंद कुमार सिंह और अभय तिवारी शामिल हैं. इनके द्वारा भी पूछताछ के क्रम में बताया गया है कि हमने पैसा से प्रश्नों के उत्तर खऱीदे थे. इसके अलावा वेबल टेक्नोलॉजी लिमिटेड के कोलकाता प्रतिनिधि सोमांश कुमार और उनके सहयोगी राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था.

    एसआईटी को आरंभिक जांच में सीजीएल परीक्षा पास करनेवाले करीब 8 छात्रों का अभी तक मनी ट्रेल मिला है. इनमें से कई छात्रों ने पूछताछ में एसआईटी को बताया है कि हमलोगों ने पैसा के जरिये प्रश्नों के उत्तर हासिल किया था और उसी आधार पर परीक्षा देकर पास किया था. एसआईटी आगे यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्रों से कुल कितने रुपए की वसूली मिथिलेश सिंह और उसके गिरोह के सदस्यों ने की थी.

    उल्लेखनीय है कि मिथिलेश सिंह का नाम सीजीएल पेपर लीक केस में मास्टर माइंड के रूप में सामने आ चुका है. एसआईटी की टीम मिथिलेश सिंह को लगातार ट्रैक करने का प्रयास कर रही है. मिथिलेश सिंह की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हो सकता है कि कुल कितने छात्रों ने पैसा देकर सीजीएल परीक्षा पास की और वर्तमान में नौकरी कर रहे हैं.

    झारखंड सीजीएल परीक्षा कब हुआ, कितने लोग पास हुए, सीएम ने रद्द करने का आदेश कब दिया, कोर्ट ने क्या निर्णय दिया

    21-22 सितंबर 2024 – JSSC CGL परीक्षा आयोजित हुई.

    8 दिसंबर 2025 – 1,932 अभ्यर्थियों का फाइनल चयन

    17 अगस्त 2026 – हेमंत सोरेन कैबिनेट ने CGL समेत 22 परीक्षाएं रद्द कीं

    21 अगस्त 2026 – हाईकोर्ट ने CGL और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर अंतरिम रोक लगाई

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    Johar Live Exclusive Johar live Expose जोहार लाइव एक्सक्लूसिव जोहार लाइव एक्सपोज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTeachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य
    Next Article झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.