Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jun, 2026 ♦ 1:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार सरकार कल पेश करेगी बजट, रोजगार और शिक्षा पर रहेगा फोकस
    बिहार

    बिहार सरकार कल पेश करेगी बजट, रोजगार और शिक्षा पर रहेगा फोकस

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बजट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार कल यानी 3 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने जा रही है। यह नई नीतीश सरकार का पहला बजट होगा और पूरे राज्य की निगाहें इस पर टिकी हैं। चुनावी वादों और आर्थिक दबावों के बीच तैयार यह बजट रोजगार, महिलाओं, किसानों, शिक्षा और आधारभूत संरचना पर जोर देगा।

    बजट का आकार और विकास लक्ष्य

    सूत्रों के मुताबिक, इस बार बजट का अनुमानित आकार 3.70 लाख करोड़ रुपए हो सकता है, जो पिछले साल के मुकाबले 50 हजार करोड़ रुपए अधिक है। सरकार का लक्ष्य पिछले साल के लगभग 13% बजट वृद्धि की रफ्तार को बनाए रखना है।

    रोजगार और उद्योग पर जोर

    बजट में सबसे अहम फोकस नौकरी और रोजगार पर रहेगा। सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखती है, जिसमें पहले साल करीब 20 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए हर जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं और लगभग 2000 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।

    सड़क और कनेक्टिविटी

    सड़क और कनेक्टिविटी मजबूत करने पर भी जोर रहेगा। 5 नए एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण सड़कें और हाईवे, पुल-पुलिया आदि के लिए करीब 1.45 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान हो सकता है। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के किसी भी कोने से पटना तक पांच घंटे से कम समय में पहुंचा जा सके।

    कृषि और निजी निवेश

    बजट में कृषि और उद्योगों में निवेश बढ़ाने पर जोर रहेगा। मखाना, डेयरी और ‘हर खेत को पानी’ जैसी योजनाओं से किसानों की आमदनी बढ़ाई जाएगी। निजी निवेश और IT/मल्टीनेशनल कंपनियों को आकर्षित करने के लिए बिहार वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC) नीति-2026 लागू की जाएगी।

    शिक्षा और महिला सशक्तिकरण

    शिक्षा विभाग का बजट लगभग 70 हजार करोड़ रुपए होने का अनुमान है, जो पिछले साल से 10 हजार करोड़ अधिक है। उच्च शिक्षा का बजट भी दोगुना किया जा सकता है। टीआरई-4 के तहत 27 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रस्तावित है। सात निश्चय-3 योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को 2-2 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग को करीब 17,000 करोड़ रुपए मिलने की संभावना है।

    Also Read : जम्मू-कश्मीर और निकोबार में भोरे-भोर भूकंप

    Bihar Budget 2026-27 Bihar news education budget employment schemes financial budget Government of Bihar industrial investment roads and connectivity schemes for farmers women empowerment उद्योग निवेश किसानों के लिए योजनाएं बिहार न्यूज बिहार बजट 2026-27 बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण रोजगार योजनाएं वित्तीय बजट शिक्षा बजट सड़क और कनेक्टिविटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर और निकोबार में भोरे-भोर भूकंप
    Next Article वायरल हुई एक तस्वीर और PCR चालक सस्पेंड

    Related Posts

    झारखंड

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    May 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    AI समिट में CM सम्राट चौधरी का सख्त संदेश, बोले- अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब

    May 23, 2026
    झारखंड

    विकेन्द्रित उत्पादन से बदलेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का चेहरा: कल्पना सोरेन

    May 20, 2026
    Latest Posts

    आपसी विवाद में महिला की गला रेतकर ह’त्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    20 चोरी की बाइक, 2 शातिर चोर और 30 लाख का खेल… चाईबासा पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

    June 2, 2026

    महुआ शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन

    June 2, 2026

    मवेशी को बचाने की कोशिश में पलटा ट्रैक्टर, सात लोग गंभीर रूप से घायल

    June 2, 2026

    कोर्ट की सख्ती के बाद जागा JPSC, 22 महीने बाद जारी की फाइनल आंसर-की

    June 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.