Johar Live Desk : जम्मू-कश्मीर के बारामूला और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार बारामूला में भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप सुबह करीब 5:35 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके अचानक महसूस हुए और कई लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी जानमाल या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। निकॉबार द्वीप समूह में भी तड़के करीब 3:31 बजे भूकंप आया। यहां भी तीव्रता 4.6 मापी गई और नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली। भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार 5 से कम तीव्रता वाले भूकंप आमतौर पर खतरे की आशंका कम रखते हैं, लेकिन अचानक झटके लोगों में दहशत पैदा कर देते हैं।
बता दें कि इससे पहले 5 जनवरी को असम के मोरीगांव में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.1 मापी गई थी, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।
Also Read : रांची में पहली बार खिले ट्यूलिप, लोकभवन उद्यान आम लोगों के लिए खुला

