Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में नियमित पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला बुधवार 2 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट होगी. यह मामला सुप्रीम कोर्ट के चर्चित प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ फैसले में तय डीजीपी नियुक्ति प्रक्रिया के पालन से जुड़ा है.

    सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले झारखंड समेत कई राज्यों से पूछा था कि नियमित DGP की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को प्रस्ताव क्यों नहीं भेजा गया. बीते 18 अगस्त की सुनवाई में झारखंड से संबंधित पेपरबुक एमिकस क्यूरी को उपलब्ध कराई गई थी, ताकि वह इस मुद्दे पर अदालत के सामने अपना नोट रख सकें. इसके बाद मामले को 2 सितंबर के लिए सूचीबद्ध किया गया.

    क्या है मामला

    डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह फैसले में एक निर्धारित प्रक्रिया है. इसके तहत राज्य सरकार को योग्य वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजने होते हैं. यूपीएससी की प्रक्रिया के बाद तैयार पैनल में से राज्य सरकार डीजीपी की नियुक्ति करती है. विवाद इस बात को लेकर है कि झारखंड में डीजीपी नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने अलग नियमावली बनाई है और इसी के तहत नियुक्ति की गई.

    इस मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया कि झारखंड ने UPSC पैनल की प्रक्रिया से अलग व्यवस्था बनाकर सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारी को डीजीपी पद पर बनाए रखने का रास्ता तैयार किया. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर UPSC और एमिकस क्यूरी से पक्ष मांगा था.

    विवाद का एक प्रमुख हिस्सा पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें पद पर बनाए रखने से जुड़ा रहा है. केंद्र सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति के बाद कार्यकाल बढ़ाने के राज्य सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई थी और इसे सुप्रीम कोर्ट के डीजीपी नियुक्ति संबंधी निर्देशों के विपरीत बताया था.

    Also Read : झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    डीजीपी सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेपाएससी घोटाला: ख्यांगते, श्वेता गुप्ता और अभय तिवारी की जमानत पर सुनवाई आज
    Next Article नेपाल बाढ़: एक हजार से अधिक शव बरामद, करीब 5 हजार लोग अब भी लापता

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.