Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पुलिस अंचलों का होगा पुनर्गठन, जांच और निगरानी होगी मजबूत
    बिहार

    पुलिस अंचलों का होगा पुनर्गठन, जांच और निगरानी होगी मजबूत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुनर्गठन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस अंचलों (पुलिस सर्किल) के पुनर्गठन की तैयारी शुरू हो गई है। इसका उद्देश्य थानों में लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाना, जांच की गुणवत्ता सुधारना और बेहतर निगरानी व्यवस्था विकसित करना है।

    इसको लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक हो चुकी है। इसके बाद सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) से रिपोर्ट मांगी गई है। इन रिपोर्टों के आधार पर तय किया जाएगा कि किन जिलों में पुलिस अंचलों के पुनर्गठन की जरूरत है। पिछले कुछ वर्षों में बिहार में पुलिस थानों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वर्तमान में राज्य में 2800 से अधिक थाने कार्यरत हैं। कई पुलिस आउट पोस्ट को भी पूर्ण थाना बना दिया गया है। इससे एक पुलिस सर्किल के अंतर्गत आने वाले थानों की संख्या बढ़ गई है और सर्किल इंस्पेक्टर पर काम का दबाव ज्यादा हो गया है।

    मौजूदा व्यवस्था में एक सर्किल इंस्पेक्टर को कई थानों की निगरानी करनी पड़ती है। इसके कारण मामलों की जांच और पर्यवेक्षण में देरी होती है। समय पर निगरानी नहीं होने से कई केस कमजोर भी हो जाते हैं। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि पुनर्गठन से प्रत्येक सर्किल इंस्पेक्टर के अधीन थानों की संख्या संतुलित हो जाएगी। इससे मामलों की नियमित समीक्षा संभव होगी और लंबित केसों के निपटारे में तेजी आएगी।

    सूत्रों के अनुसार, अधिक कार्यभार वाले बड़े पुलिस अंचलों को विभाजित किया जा सकता है, जबकि कम कार्यभार वाले क्षेत्रों में नए सिरे से सीमांकन किया जाएगा। इससे पुलिस अधिकारियों को अपने प्रशासनिक और जांच कार्य बेहतर ढंग से करने में मदद मिलेगी। पुलिस अंचलों के पुनर्गठन से फील्ड स्तर पर पुलिसिंग मजबूत होने की उम्मीद है। थानों पर दबाव कम होने से पुलिस अपराध नियंत्रण, गश्त और जनसंपर्क पर अधिक ध्यान दे सकेगी।

    फिलहाल सभी जिलों से रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद अंतिम प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से पुलिस अंचलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया लागू की जाएगी। माना जा रहा है कि इससे बिहार की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

    Also Read : दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग गोपालगंज पहुंचा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    and investigation and surveillance will be strengthened. Police districts will be reorganized जांच और निगरानी होगी मजबूत पुलिस अंचलों का होगा पुनर्गठन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग गोपालगंज पहुंचा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
    Next Article रांची समेत झारखंड में सोना-चांदी सस्ता, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.