Ranchi : अगर आप सोने-चांदी के गहने बनवाने या खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें। झारखंड में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने का भाव 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 1,32,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 2,56,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है। शनिवार को चांदी का भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलो था, यानी इसमें 4,000 रुपये की गिरावट आई है।
सोने के दाम में भी गिरावट
रांची में 22 कैरेट सोना कल 1,26,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज घटकर 1,26,000 रुपये हो गया है। यानी 350 रुपये की गिरावट आई है। वहीं 24 कैरेट सोना कल 1,32,670 रुपये था, जो आज 1,32,300 रुपये पर आ गया है। इसमें 370 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
अन्य शहरों के ताजा रेट
- देवघर :
22 कैरेट सोना – 1,24,630 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी – 2,36,430 रुपये प्रति किलो - जमशेदपुर :
22 कैरेट सोना – 1,24,500 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – 1,35,920 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी – 2,36,430 रुपये प्रति किलो - बोकारो :
22 कैरेट सोना – 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – 1,34,400 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी – 2,35,000 रुपये प्रति किलो
सोना खरीदते समय रखें ये सावधानी
सोने के गहने खरीदते समय हॉलमार्क जरूर जांचें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होती है। भारत में हॉलमार्किंग का निर्धारण ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) करता है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग-अलग हॉलमार्क अंक होते हैं, इसलिए सही जानकारी के साथ ही खरीदारी करें।
Also Read : झारखंड में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी और ठंडा कोहरा


