Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»फिर मुश्किल में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव : सांपों का जहर बेचने के मामले में अब मनी लॉन्ड्रिंग का केस
    ट्रेंडिंग

    फिर मुश्किल में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव : सांपों का जहर बेचने के मामले में अब मनी लॉन्ड्रिंग का केस

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ : यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में ईडी ने एल्विश यादव पर शिकंजा कस दिया है. एल्विश यादव के खिलाफ लखनऊ में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही ईडी मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद लखनऊ जोनल कार्यालय ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

    जल्द ही एल्विश यादव को पूछताछ के लिए समन भेजा जाएगा. अब ईडी ऐसी पार्टियों के संचालकों से भी पूछताछ करेगी. एल्विश के स्वामित्व वाली लग्जरी कारों के काफिले से भी पूछताछ की जाएगी. इसी मामले में नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को एल्विश को भी गिरफ्तार किया था. इस पूरे मामले में खुलासा हुआ कि एनसीआर के बड़े होटलों, फार्म हाउस और रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई की जा रही थी.

    नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई

    बता दें कि बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल्स के गौरव गुप्ता ने नोएडा के सेक्टर 49 में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर एल्विश यादव और 5 अन्य के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एल्विश यादव सांप के जहर और जीवित सांपों का इस्तेमाल करता है, अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ वीडियो शूट करता है और अवैध रेव पार्टियां आयोजित करता है.

    पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

    मामले की जांच के बाद पुलिस ने मुखबिर के जरिए एल्विश से संपर्क किया, जिस पर एल्विश ने एजेंट राहुल का नंबर दिया. एल्विश का हवाला देकर जब राहुल से बात की गई तो वह पार्टी के लिए तैयार हो गए. 2 नवंबर को उसने अपने दो साथियों के साथ सेक्टर 51 स्थित सेवरॉन बैंक्वेट हॉल में बुलाया था. आने के बाद राहुल और उसके साथियों ने सांप दिखाए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

    एल्विश ने आरोपों से इनकार किया है

    वहीं एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है. लेकिन 17 मार्च को जब पुलिस को जांच में उसकी संलिप्तता मिली तो एल्विश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई.

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News money laundering case News Headline Today's News YouTuber Elvish Yadav आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मनी लॉन्ड्रिंग का केस मुख्य समाचार यूट्यूबर एल्विश यादव लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा की भीड़ ने साबित कर दिया कि पीएम मोदी का झूठ नहीं सुनना चाहती जनता : कांग्रेस
    Next Article पलामू में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, आक्रोशितों ने सात वाहन जलाया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका : मंदिर पर गोली चलाने की थी योजना, भारत सरकार ने लिया संज्ञान

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्म परिवर्तन के बाद पुराने सामाजिक दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कलाम जयंती विशेष : जब झारखंड के आदिवासी गांव में बच्चों से मिलने रुक गए थे राष्ट्रपति कलाम

    October 15, 2026
    Latest Posts

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.