Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»फिर मुश्किल में फंसे राजद सुप्रीमो, लालू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होने पर सियासत तेज, बीजेपी का तंज-RJD ने किया वातावरण दूषित
    ट्रेंडिंग

    फिर मुश्किल में फंसे राजद सुप्रीमो, लालू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होने पर सियासत तेज, बीजेपी का तंज-RJD ने किया वातावरण दूषित

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव एक बार फिर मुश्किल में घिर गए हैं. दरअसल, मध्य प्रदेश की एमपीएमएलए कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. वारंट जारी होने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी लगातार लालू प्रसाद की पार्टी राजद पर हमलावर है. बीजेपी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस और राजद ने बिहार को पीछे धकेलने का काम किया. उन्होंने लालू प्रसाद पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू राज में युवाओं को जमीन खरीद कर रोजगार दिया जाता था.

    राजद ने वातावरण दूषित कर दिया था

    भाजपा ने आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि राजद ने वातावरण दूषित कर दिया था. पीएम मोदी जी के बिहार आने से वातावरण साफ हो गया है. अब एकतरफा लड़ाई है. 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा चालीस के चालीस सीट पर जीतने जा रही है. जनता ने महागठबंधन की सारी करतूत को देख रही है.

    क्या था मामला

    लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मध्य प्रदेश की एमपीएमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. मामला हथियारों की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़ा है और करीब 26 साल से लंबित है. ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस संबंध में लालू के खिलाफ यह वारंट जारी किया है. ग्वालियर की अदालत ने लालू प्रसाद यादव को इस मामले में 1998 में फरार घोषित किया था. यूपी की फर्म के संचालक राजकुमार शर्मा पर आरोप है कि उसने ग्वालियर की हथियारों की तीन कंपनियों से फर्जीवाड़ा कर 1995 से 1997 के बीच हथियार और कारतूस खरीदे थे. शर्मा ने हथियार और कारतूस बिहार में बेच दिए थे. जिन लोगों को यह हथियार बेचे गए, उनमें लालू प्रसाद यादव का नाम भी है. ये मामला 23 अगस्त 1995 से 15 मई 1997 के बीच का है. इस मामले में कुल 22 आरोपी हैं. छह के खिलाफ सुनवाई चल रही है. दो की मौत हो चुकी है. वहीं लालू प्रसाद यादव समेत 14 फरार हैं.

    इसे भी पढ़ें: पारा 41 के पार, कल से बारिश के आसार

     

    Arrest Warrant Bihar BJP RJD City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline patna Politics Sharp RJD supremo Lalu Yadav Today's News अरेस्ट वारंट आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पटना बिहार बीजेपी मुख्य समाचार राजद राजद सुप्रीमो लालू यादव लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सियासत तेज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपारा 41 के पार, कल से बारिश के आसार
    Next Article जो भी व्यक्ति समाज की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेगा, उसका ‘राम नाम सत्य’ निश्चित : योगी आदित्यनाथ

    Related Posts

    क्राइम

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल की दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति, डीएसई का आदेश रद्द

    June 17, 2026
    गढ़वा

    ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का गढ़वा डीसी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

    June 17, 2026
    Latest Posts

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026

    चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

    June 17, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल की दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति, डीएसई का आदेश रद्द

    June 17, 2026

    पुर्तगाल में हरपाल सिंह की गाड़ियों पर फा’यरिंग, राहुल आरके मीणा ने ली जिम्मेदारी

    June 17, 2026

    ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का गढ़वा डीसी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.