Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार बोर्ड : 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू, 4 अप्रैल तक करें अप्लाई
    ट्रेंडिंग

    बिहार बोर्ड : 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू, 4 अप्रैल तक करें अप्लाई

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2024Updated:March 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं को उनके उत्तर-पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए बोर्ड ने आज से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है. विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट http://results.biharboardonline.com/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.  कंपार्टमेंटल परीक्षा / विशेष परीक्षा फॉर्म को भरने के लिए स्टूडेंट्स BSEB की आधिकारिक वेबसाइट, http://seniorsecondary.biharboardonline.com पर विजिट कर सकते हैं. दोनों ही परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2024 है. इसके बाद किसी भी छात्र का आवेदन एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.

    BSEB द्वारा बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी को लेकर जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं प्रति विषय 120 रुपये के शुल्क के साथ अपनी कॉपियों की स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट http://intermediate.bsebscrutiny.com पर जाना होगा. फिर अपने रोल कोड, रोल नंबर और पासवर्ड (जन्म-तिथि) के माध्यम से लॉग-इन करना होगा. लॉग-इन के बाद परीक्षार्थी स्क्रूटिनी फॉर्म भर सकेंगे, जिसकी आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है.

    स्क्रूटनी के बाद आने वाला नंबर ही होगा फाइनल

    स्क्रूटनी के बाद आने वाला नंबर ही फाइनल होगा. यानि कि अगर कोई स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए आवेदन करता है और स्क्रूटनी के बाद उसके नंबर कम हो जाते हैं तो उसका यही अंक फाइनल माना जाएगा. ठीक इसी तरह अगर कोई स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट की परीक्षा में फेल हो जाता है तो उसे फेल ही माना जाएगा. जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक अपना रिजल्ट डाउनलोड नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

    23 मार्च को जारी किया गया था रिजल्ट

    बिहार बोर्ड की तरफ से 12वीं यानि कि इंटरमीडिएट 2024 का रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया गया था. पहले माना जा रहा था कि बोर्ड की तरफ से इंटर का रिजल्ट 21 मार्च को जारी कर दिया जाएगा. लेकिन बोर्ड ने रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया जाएगा. इस बार बिहार इंटर की परीक्षा में करीब 87 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं. यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा है.

    इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों व तीन पुलिस स्टेशनों में AFSPA को 6 महीने के लिए बढ़ाया

    Application Bihar Bihar Board City News Compartment Exam Current News Daily News Intermediate Johar Live Latest news Local News Main News News Headline patna Scrutiny Today's News आज की खबर आवेदन इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पटना बिहार बिहार बोर्ड मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्क्रूटनी स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों व तीन पुलिस स्टेशनों में AFSPA को 6 महीने के लिए बढ़ाया
    Next Article समस्तीपुर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से 3.88 लाख की लूट, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    क्राइम

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.