Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द करने की मांग
    ट्रेंडिंग

    अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द करने की मांग

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द करने की मांग लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत और उनके सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अभिनेत्री को आरोपी बनाए जाने के खिलाफ उन्होंने अदालत में याचिका दायर की है. याचिका में उल्लेख किया गया है कि दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज मामले में अभिनेत्री को अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में पेश किया गया है. याचिका में कहा गया है कि यह इस तर्क का समर्थन करता है कि जो अपराध सुकेश चंद्रशेखर और उसके साथियों ने मिलकर किया है उसके बारे में अभिनेत्री को कोई जानकारी नहीं थी.

    2021 में हुई थी पूछताछ

    याचिका में इन बातों को रखने के बाद कहा गया कि इसलिए जैकलीन पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है. बता दें कि इस मामले में जैकलीन से ED ने अगस्त 2021 में कई बार पूछताछ की थी. एक्ट्रेस इस मामले की जांच में पूछताछ के लिए ईडी के सामने कई बार पेश हुई थीं. जैकलीन के अलावा इस मामले में नोरा फतेही का नाम भी शामिल था.

    सुकेश पर है ठगी का आरोप

    बता दें कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर पर विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा 30 से अधिक मामलों में आरोप लगाए गए हैं. उस पर आरोप है कि जेल में बंद रहने के बाद भी उसने कथित तौर पर वॉयस मॉड्यूलेशन सॉफ्टवेयर और स्पूफिंग कॉल का उपयोग करके दिल्ली के एक व्यवसायी की पत्नी से 215 करोड़ रुपये की उगाही की. जेल में रहते हुए उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय, फिर कानून मंत्रालय और गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर पैसे वसूले. अपने फोन कॉल में सुकेश ने कथित तौर पर दावा किया था कि वह पीड़िता के पति को जमानत दिलाएगा और उन्हें अपना फार्मास्युटिकल व्यवसाय स्थापित करने में मदद करेगा.

    सुकेश संग तस्वीरों में दिखी थीं जैकलीन

    इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम उस ठग के साथ उनकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के जुड़ा था. हालांकि, अभिनेत्री ने इस मामले में किसी भी तरह की भागीदारी से साफतौर पर इनकार कर दिया था. वहीं, पूछताछ में सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को लेकर प्रवर्तन निदेशालय को बताया था कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

    इसे भी पढ़ें: मैनेजर ने SICK LEAVE नहीं किया अप्रूव तो EMPLOYEE ने दिया इस्तीफा

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमांडर में निर्माणाधीन पुल से बाइक सहित गिरे दो युवकों की मौत   
    Next Article किफायती आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का रिकॉर्ड रखेगा RERA, हर तीन महीने पर मांगी गई रिपोर्ट

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.