Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 21, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नक्सलवाद, ड्रग्स तस्करी, साइबर अपराध और संगठित अपराध से निपटने के लिए झारखंड समेत पांच राज्यों की पुलिस अब मिलकर काम करेगी. मंगलवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद समन्वय समिति (ERPCC-2026) की बैठक हुई. इसमें झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र के साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस प्रमुख वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े.

    बैठक में सबसे ज्यादा जोर राज्यों की सीमाओं पर सक्रिय अपराध और नक्सली नेटवर्क पर रहा. पुलिस अधिकारियों ने माना कि अपराधियों और नक्सलियों पर शिकंजा कसने के लिए राज्यों की पुलिस के बीच लगातार सूचना साझा करना और मिलकर अभियान चलाना जरूरी है.

    झारखंड की ओर से कहा गया कि बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से लगती सीमाओं पर नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए संयुक्त ऑपरेशन और बेहतर तालमेल जरूरी है, ताकि माओवादी संगठन दोबारा अपना नेटवर्क खड़ा न कर सकें.

    ड्रग्स तस्करी पर भी बड़ा फोकस

    बैठक में ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त चेकपोस्ट और नाकाबंदी बढ़ाने पर चर्चा हुई. पुलिस अब तस्करी से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में एक-दूसरे से साझा करेगी. तस्करी के पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए यह भी पता लगाया जाएगा कि ड्रग्स कहां से आ रही है और कहां तक पहुंचाई जा रही है. सिंथेटिक ड्रग्स के नेटवर्क पर भी खास नजर रखने की बात कही गई.

    साइबर अपराधियों का साझा डेटाबेस बनाने की तैयारी

    साइबर ठगी के मामलों में भी राज्यों के बीच तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया गया. फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट के जरिए होने वाली ठगी पर कार्रवाई के साथ साइबर अपराधियों का साझा डेटाबेस बनाने की जरूरत बताई गई. इसके लिए हर राज्य में नोडल अधिकारी नियुक्त करने और सिम विक्रेताओं के संयुक्त सत्यापन पर भी चर्चा हुई.

    जीरो एफआईआर की राह आसान करने पर मंथन

    बैठक में जीरो एफआईआर को लेकर आ रही दिक्कतों पर भी बात हुई. खासकर Cri&MAC पोर्टल की तकनीकी परेशानी, CCTNS से उसके बेहतर इंटीग्रेशन और जीरो एफआईआर की ऑनलाइन ट्रैकिंग को लेकर चर्चा हुई. पुलिस अधिकारियों ने माना कि दूसरे राज्य से जुड़े मामलों में जीरो एफआईआर की प्रक्रिया को और आसान और तेज बनाने की जरूरत है.

    बैठक के आखिर में पांचों राज्यों की पुलिस ने नक्सलवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स तस्करी, साइबर क्राइम और रेल सुरक्षा के खिलाफ मिलकर कार्रवाई जारी रखने पर सहमति जताई.

    Also Read : चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    ड्रग्स तस्करी नक्सलवाद पांच राज्यों की DGP साइबर अपराध और संगठित अपराध पर भी कसा शिकंजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत
    Next Article पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026
    क्राइम

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026
    Latest Posts

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.