Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, 3 की मौत, सिर्फ 1 बच्चा बचा
    क्राइम

    तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, 3 की मौत, सिर्फ 1 बच्चा बचा

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2023Updated:November 4, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमंडीह गांव के पसियाडीह टोला निवासी जवाहिर राम की पत्नी निर्मला देवी ने घरेलू विवाद में अपने तीन बच्चों के साथ मोकहर कला के समीप तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने सभी को पोखरा से बाहर निकाला. उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर लाया गया. चिकित्सक डा. मंजूर आलम ने महिला निर्मला देवी, उसकी 8 वर्षीय पुत्री लाडली कुमारी व 6 वर्षीय पुत्र करण कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि 4 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार की स्थिति खतरे से बाहर है. गुड्डू कुमार का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया है.

    घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्मला देवी के पति जवाहिर राम दो दिन पूर्व मजदूरी करने सिकंदराबाद के लिए निकले हैं. उन्होंने बताया कि महिला के साथ परिवार के लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा हो रहा था. शनिवार की सुबह करीब 8 बजे महिला निर्मला देवी अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से मोकहर कला गांव की ओर निकली थी. उसने अपने बच्चों को पोखरा में डाल कर खुद भी कूद गई. अंत में जिस बच्चे को फेंकी उसे ग्रामीणों ने तत्काल निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई. जबकि महिला और दो बच्चों को ढूंढने में देर होने की वजह उनकी मृत्यु हो गई. सभी को ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर पहुंचाया. महिला व दो बच्चों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना से गांव में मातम सा माहौल है. लोगों ने बताया कि घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था. महिला का पति के रहते समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया जाता था. पति की गैर मौजूदगी में महिला निर्मला देवी ने यह कदम उठा कर घर को बरबाद कर दिया. घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची थी.

    इसे भी पढ़ें: आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, दूसरे अपराधी ने सिर पर मारा पत्थर, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Haidernagar jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline palamu Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पलामू मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हैदरनगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCWC2023 : टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से हुए आउट, आईसीसी ने किया ऐलान
    Next Article बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा छापेमारी प्रकरण : ईडी के अधिकारी को बड़े मामले में फंसाने की जेल से रची जा रही थी साजिश

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.