झारखंड कैडर के नौ IPS अधिकारियों को प्रोन्नति, जाने कौन कँहा

रांची : झारखंड सरकार ने झारखंड कैडर के नौ आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। प्रोन्नति के बाद भी यह अधिकारी अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे। शुक्रवार की देर रात झारखंड सरकार की गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। अधिकारियों की प्रोन्नति एक जनवरी से प्रभावी होगी। जो अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं उन्हें प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है। झारखंड में वापसी के बाद उनका पदस्थापन प्रोन्नत पद पर होगा।

इन्हें मिली एडीजी में प्रोन्नति

  • सुमन गुप्ता (1997 बैच) : आइजी रेल।
  • टी. कांदासामी (1997 बैच) : निदेशक झारखंड पुलिस एकेडमी हजारीबाग

इन्हें मिली आइजी में प्रोन्नति

  • अमोल होमकर वीनूकांत (2004 बैच) : सिलेक्शन ग्रेड में आइजी अभियान बने थे।
  • प्रभात कुमार (2004 बैच) : सिलेक्शन ग्रेड में आइजी प्रोविजन बने थे।
  • संजीव कुमार (2009 बैच) : धनबाद के एसएसपी हैं। वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।
  • इंद्रजीत महथा (2009 बैच) :
  • संजय रंजन सिंह (2009 बैच)

इन्हें मिली प्रोफार्मा प्रोन्नति

  • डॉक्टर बलजीत सिंह (1996 बैच) : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं एडीजी रैंक में दी गई प्रोन्नति।
  • आशीष बत्रा (1997 बैच) : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, एडीजी रैंक में दी गई प्रोन्नति।