Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जेल भेजने की सजा सुनाई तो आरोपी ने महिला जज पर चलाए लात-घूंसे, वीडियो वायरल
    ट्रेंडिंग

    जेल भेजने की सजा सुनाई तो आरोपी ने महिला जज पर चलाए लात-घूंसे, वीडियो वायरल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अमेरिका : अमेरिका के लास वेगास से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां नेवादा की जिला अदालत में जज ने जैसे ही आरोपी को जेल की सजा सुनाई अपराधी ने उन पर हमला कर दिया. जज फर्श पर गिर गईं. यह देख सभी हैरान रह गए. आरोपी को वहां खड़े लोगों ने पकड़ा. इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि अदालत में मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग महिला जज को बचा नहीं पाए. किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को काबू किया और फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है.

    Full video!

    👀 https://t.co/0Vh1oROiSd pic.twitter.com/JIpmv8ROJo

    — Chris Holmes (@seventensuited) January 3, 2024

    दिसंबर में गिरफ्तार हुआ था आरोपी

    आरोपी देवबरा ने अपना जुर्म नवंबर में स्वीकार किया था. लेकिन अदालत में पेश नहीं हुआ था. इसलिए दिसंबर में उसे गिरफ्तार किया गया था.

    क्या है मामला

    घटना लास वेगास के रीजनल जस्टिस सेंटर की है. बुधवार को लास वेगास के निवासी आरोपी डियोब्रा डेलोन रेड्डेन (30 वर्षीय) को एक मामले में सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया गया. क्लार्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट जज मैरी के मामले की सुनवाई कर रहीं थी. जज ने आरोपी डियोब्रा को दोषी मानते हुए जेल भेजने का आदेश दिया. इस बात से आरोपी डियोब्रा इतना नाराज हो गया कि उसने एकदम से मेज के ऊपर से छलांग लगाते हुए महिला जज पर हमला बोल दिया.

    जज पर बरसाए लात-घूंसे

    घटना के वक्त आरोपी हिरासत में नहीं था. वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने महिला जज की कुर्सी पर छलांग लगाई और महिला जज को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया. इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कोर्ट के मार्शल और अन्य पुलिसकर्मियों ने महिला जज को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी इतना उग्र था कि उसने फिर भी महिला जज को पीटना जारी रखा. कुछ देर हाथापाई के बाद आरोपी को काबू किया गया. इस हमले में महिला जज को गंभीर चोट लगी है. वहीं जज को बचाने वाले मार्शल का सिर फट गया और उसका कंधा भी टूट गया. महिला जज की पिटाई करने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

    जज ने कहा- हम कोर्ट रूम की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

    जज ने घटना के बाद आरोपी को कंट्रोल करने वाले सभी लोगों की वीरता की सराहना की. उन्होंने यह भी कहा कि अदालत एक सुरक्षित कोर्ट हाउस और कोर्ट रूम के लिए प्रतिबद्ध है. हम अपने सभी प्रोटोकॉल की समीक्षा कर रहे हैं. न्यायपालिका, जनता और हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जो भी आवश्यक हो वह करें.

    इसे भी पढ़ें: 300 से 1000 रुपये तक कम होगा हवाई किराया, IndiGo ने किया ऐलान

     

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article300 से 1000 रुपये तक कम होगा हवाई किराया, IndiGo ने किया ऐलान
    Next Article हनुमान मंदिर में बदमाशों ने लगाई सेंध, ले उड़े मुकुट और कंगन सहित कई सामान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.