Johar Live Desk : मोटापा आज की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। यह न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में लोगों को प्रभावित करता है। वजन कम करने और उसे कंट्रोल में रखने के लिए लोग एक्सरसाइज, वॉकिंग, योगा, डाइट और घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। लेकिन बिजी शेड्यूल या अन्य कारणों से कई लोग नियमित एक्सरसाइज नहीं कर पाते, जिससे वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार सिर्फ पांच आदतें अपनाकर भी वजन आसानी से कम किया जा सकता है।
पांच आदतें जो वजन कम करने में मदद करें
- 30-45 मिनट पैदल चलना : एक्सपर्ट्स का कहना है कि पैदल चलना सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज है। रोजाना 30 से 45 मिनट पैदल चलने से शरीर में बदलाव महसूस होने लगते हैं। ताजी हवा में चलने से फिजिकल और मेंटल फिटनेस दोनों बढ़ती हैं।
- प्रोटीन से भूख कंट्रोल करें : प्रोटीन मसल्स बनाने और फैट बर्न करने में मदद करता है। हर दिन कम से कम 100 ग्राम प्रोटीन लेने से पेट भरा रहता है और स्नैक्स खाने की इच्छा कम होती है।
- पानी पीना न भूलें : पर्याप्त पानी पीना वजन कम करने के लिए जरूरी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर दिन अपने शरीर के वजन का आधा पानी पीना चाहिए। उदाहरण के लिए, 100 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति को लगभग 3 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी की कमी से भूख कम लगती है और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।
- डाइट में फाइबर शामिल करें : डाइजेशन सुधारने और कार्बोहाइड्रेट को पचाने के लिए फाइबर जरूरी है। रोजाना तीन तरह की हरी सब्जियां खाने से पेट भरा रहता है और वजन बढ़ने का डर कम होता है।
- सुबह की शुरुआत सही तरीके से करें : सुबह उठते ही पहले 30 मिनट फोन का इस्तेमाल न करें। मेडिटेशन, एक्सरसाइज या ध्यान लगाकर दिन की शुरुआत करें। इससे स्ट्रेस कम होता है, नींद बेहतर होती है और मानसिक स्पष्टता बढ़ती है।
Disclaimer : लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। इसे किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह के रूप में न लें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
Also Read : टोल प्लाजा के पास कार हादसे में डॉक्टर दंपति की मौ’त


