Vaishali : बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई, जिसमें एक डॉक्टर दंपति की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार
सराय थानेदार मणि भूषण कुमार ने मीडिया को बताया कि यह दुर्घटना सुबह लगभग 4:15 बजे मुजफ्फरपुर-पटना लेन पर हुई। कोहरे के कारण ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर को नहीं देखा और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
मृतकों की शिनाख्त
स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त डॉ. जितेंद्र प्रसाद (50) और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। दंपति मूल रूप से पटना के निवासी थे और अररिया से घर लौट रहे थे।
Also Read : एनसीपी विलय और डिप्टी सीएम पद पर शरद पवार का बड़ा बयान… जानें क्या


