Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अवैध शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के रसोईयाधमना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,190 पेटी अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया. इस दौरान शराब तस्करी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
    पुलिस के मुताबिक, 13 जुलाई को बिहार पुलिस की सीआईडी नारकोटिक्स टीम से सूचना मिली थी कि रसोईयाधमना के पास एक ट्रक में अवैध शराब लोड है और उसे बिहार भेजने की तैयारी चल रही है. सूचना मिलते ही बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधाप्रेम किशोर के नेतृत्व में बरही थाना पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की.

    भाग रहे तस्करों को घेरकर पकड़ी पुलिस, एक भागने में सफल

    पुलिस को देखते ही ट्रक से एक व्यक्ति झाड़ियों की ओर भाग निकला. वहीं ट्रक और बिना नंबर की एक केटा कार से भागने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को रसोईयाधमना टोल प्लाजा के आगे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रक में शराब लदी है और स्थानीय तस्करों की मदद से इसे बिहार पहुंचाया जाना था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरही निवासी राकेश कुमार (27), खिरोधर साव उर्फ गुलाब साव (32) और सन्नी कुमार (28) के रूप में हुई है.

    ट्रक से 32 हजार से ज्यादा बोतल शराब बरामद

    पुलिस ने ट्रक संख्या HP72D-7889 से मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की कुल 1,190 पेटी शराब बरामद की. इसमें 750 एमएल की 299 पेटी यानी 3,588 बोतल (2,691 लीटर), 350 एमएल की 592 पेटी यानी 14,208 बोतल (5,328 लीटर) और 180 एमएल की 299 पेटी यानी 14,352 बोतल (2,583.36 लीटर) शामिल हैं.

    कुल मिलाकर ट्रक से 32,148 बोतल यानी 10,602.36 लीटर अवैध शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब से भरे ट्रक के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की केटा कार भी जब्त कर ली है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    Also Read : चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 2000 किलो जावा महुआ नष्ट, एक गिरफ्तार

    अवैध शराब बरही थाना बिहार शराब तस्करी हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
    Next Article ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    Related Posts

    आदिवासी

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    झारखंड

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.