Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»एनसीपी विलय और डिप्टी सीएम पद पर शरद पवार का बड़ा बयान… जानें क्या
    देश

    एनसीपी विलय और डिप्टी सीएम पद पर शरद पवार का बड़ा बयान… जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शरद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बारामती में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से जब मीडिया ने पूछा कि क्या एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की स्थिति में वह एनडीए का हिस्सा बनने पर विचार करेंगे, तो उन्होंने साफ कहा, “यह सब मीडिया की बातें हैं, ऐसा कुछ यहाँ नहीं हो रहा।”

    महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर शरद पवार ने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ लेने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि यह फैसला पार्टी का हो सकता है, लेकिन उनके साथ इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है। शरद पवार ने कहा कि उन्होंने अखबारों में कुछ नाम देखे हैं, जिनमें प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे शामिल हैं। वे कथित तौर पर कुछ फैसलों की पहल कर रहे हैं। शरद पवार ने कहा, “मुझे न तो इस पर कोई जानकारी है और न ही पता है कि ऐसा कुछ हो रहा है या नहीं।”

    Baramati, Maharashtra: On reports that Sunetra Pawar will take oath as Deputy CM, NCP-SCP chief Sharad Pawar says, “I have no information about it. Her party must have decided…What I saw in the newspaper today: some names like Praful Patel and Sunil Tatakare who have taken the… pic.twitter.com/i5DDQz8AO8

    — ANI (@ANI) January 31, 2026

    अजित पवार को याद कर भावुक हुए शरद पवार

    इसी दौरान शरद पवार ने दिवंगत नेता अजित पवार को याद करते हुए भावुक होते कहा कि अजित पवार एक सक्षम और समर्पित नेता थे। वे हमेशा लोगों की समस्याओं को समझते थे और न्याय दिलाने के लिए काम करते थे। शरद पवार ने कहा कि बारामती की जनता ने हमेशा अजित पवार का साथ दिया और वे अपनी जिम्मेदारियों में कभी पीछे नहीं हटे।

    शरद पवार ने आगे कहा, “उनके निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है, लेकिन अब जो स्थिति बनी है, उसमें मजबूती से आगे बढ़ना जरूरी है। नई पीढ़ी उनकी विरासत और कार्यशैली को आगे बढ़ाएगी।” बता दें कि एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी CM रहे अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद महाराष्ट्र की महायुति गठबंधन में डिप्टी सीएम पद खाली हो गया है।

    Also Read : NEET छात्रा कांड की जांच अब CBI करेगी, डिप्टी CM ने की पुष्टि

    Ajit Pawar Baramati Deputy Chief Minister Deputy CM post Maharashtra Mahayuti Alliance NCP NCP merger party leader Politics Politics News Sharad Pawar statement Sunetra Pawar अजित पवार उपमुख्यमंत्री एनसीपी एनसीपी विलय डिप्टी CM पद पार्टी नेता बयान बारामती महायुति गठबंधन महाराष्ट्र राजनीति राजनीति समाचार शरद पवार सुनेत्रा पवार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNEET छात्रा कांड की जांच अब CBI करेगी, डिप्टी CM ने की पुष्टि
    Next Article खड़े कंटेनर से टकराई कार, डॉक्टर दंपति की दर्दनाक मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.