Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें
    जोहार ब्रेकिंग

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 15, 2026Updated:July 15, 2026No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एंबूलेंस
    एंबूलेंस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    एक तरफ जहां स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी स्वास्थ्य को दुरुस्त करने की बात कहते हैं, वहीं दूसरी ओर गुमला के सीएचसी में एक ऐसा मामला सामने आया, जो हर किसी को झकझोर गया. जहां परिजन बेटी शिवानी की उल्टी और सिरदर्द की शिकायत को लेकर पहुचे थे. जिसे रेफर कर दिया गया. रेफर करने के बाद जो एंबुलेस दिया गया वो स्टार्ट ही नहीं हुआ. धक्का देने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फाएदा नहीं हुआ. मजबूरन बेटी की जान बचाने की खातिर परिजन उसे पिकअप वैन में लेकर सदर अस्पताल की ओर भागे. लेकिन जब वे सदर अस्पताल पहुंचे तो उन्हे यह मनहूस खबर मिली कि अब उनकी बेटी इस दुनियां में नहीं रही.

    तीन घंटे तक इलाज का इंतजार

    दरअसल, प्रेम नगर निवासी राज कुमार लोहरा के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. उसे तेज सिरदर्द और लगातार उल्टियां हो रही थीं. परिवार उसे तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा.

    परिजनों का आरोप है कि बच्ची करीब तीन घंटे तक अस्पताल परिसर में अचेत अवस्था में पड़ी रही, लेकिन इस दौरान न तो कोई चिकित्सक समय पर उसे देखने पहुंचा और न ही उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल रेफर करने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई.

    उनका यह भी आरोप है कि अस्पताल परिसर में खड़ी सरकारी एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण चालू नहीं हो सकी. कई लोगों ने उसे धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. परिजनों का कहना है कि बच्ची की गंभीर हालत के बावजूद अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था भी नहीं कराई गई.

    आखिरकार परिजनों ने मजबूर होकर एक निजी पिकअप वैन किराये पर ली. बच्ची को वाहन की केबिन में उसकी मां राजमुनी और अन्य परिजनों की गोद में लिटाकर गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया. परिजनों के मुताबिक, रास्ते भर उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही. गुमला सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

    ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    बच्ची की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और अस्पताल का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उन्होंने चैनपुर CHC में नियमित डॉक्टरों की तैनाती, पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ, 24 घंटे ऑक्सीजन की उपलब्धता और हर समय एंबुलेंस सेवा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई. फिलहाल, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

    इससे पहले इसी साल एंबुलेंस की कमी से हुई मौंत

    झारखंड में एंबुलेंस की कमी और समय पर आपातकालीन सेवा नहीं मिलने के आरोपों के बीच कई दर्दनाक घटनाएं सामने आ चुकी हैं. जून 2026 में जामताड़ा में 108 एंबुलेंस नहीं मिलने पर मरीज को ट्रैक्टर से अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उसकी मौत हो गई. मई 2026 में बोकारो में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने के आरोप के बीच बच्चे की जान चली गई. इससे पहले चाईबासा में एंबुलेंस नहीं मिलने पर पिता बेटे का शव थैले में लेकर घर जाने को मजबूर हुआ.

    Also Read : जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    गुमला चैनपुर चैनपुर सदर अस्पताल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए आई महिलाओं से अवैध वसूली झारखंड स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार, कहा- सारे इल्जाम झूठे
    Next Article पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन भरोसा : रामगढ़ पुलिस ने लौटाई 125 लोगों की खोई ‘मुस्कान’

    July 15, 2026
    क्राइम

    पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली

    July 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार, कहा- सारे इल्जाम झूठे

    July 15, 2026
    आदिवासी

    दस डॉलर के कारण फिजी में फंसे हक्की-पिक्की समुदाय, कर्नाटक सरकार से मदद की गुहार

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे जयराम महतो, बोले- चुप्पी तोड़े सरकार

    July 15, 2026
    Latest Posts

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    July 15, 2026

    ऑपरेशन भरोसा : रामगढ़ पुलिस ने लौटाई 125 लोगों की खोई ‘मुस्कान’

    July 15, 2026

    पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली

    July 15, 2026

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026

    पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार, कहा- सारे इल्जाम झूठे

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.